धर्म-अध्यात्म

Chanakya Niti: इस तरह के लोग बर्बाद कर देते हैं अपना जीवन

Tara Tandi
26 Sep 2024 8:56 AM GMT
Chanakya Niti: इस तरह के लोग बर्बाद कर देते हैं अपना  जीवन
x
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़ : आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बताई है चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को भी नीतिशास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण करके मनुष्य सफलता, सुख और सम्मान हासिल कर सकता है
चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा कुछ ऐसे लोगों के बारे में बताया है जो मानव जीवन को पूरी तरह बर्बाद कर सकते हैं साथ ही सफलता में भी बाधा पैदा करते हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
आज की चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार एक चरित्रहीन महिला शादीशुदा जीवन को बर्बाद कर देती है इसलिए कभी भी ऐसी महिला से विवाह नहीं करना चाहिए। ऐसी महिलाएं तरक्की की राह में बाधा बनती है इसलिए व्यक्ति को सोच समझकर जीवनसाथी का चुनाव करना चाहिए। और चरित्रहीन लोगों से दूरी बनाकर रखना चाहिए। इसके अलावा बेवकूफ शिष्य को कभी नहीं समझाना चाहिए। ऐसे में उसके उपर अपना समय और बल खर्च करने का कोई अर्थ नहीं होगा।
ऐसे शिष्य केवल अपनी सुनते हैं और दूसरों की बातों पर ध्यान भी नहीं देते हैं। चाणक्य नीति अनुसार बीमार मनुष्य नकारात्मकता फैलाता है और हमेशा दुखी रहता है दुखी और बीमार लोग दूसरों को भी खुद के जैसा बना देते हैं और उन्हें सफलता हासिल नहीं करने देते हैं ऐसे में इन लोगों से भी उचित दूरी बनाकर रखें। इसके अलावा जो लोग झूठ बोलते हैं, नशा करते हैं या किसी लत के शिकार होते हैं उन्हें भी अपने आस पास नहीं रहने देना चाहिए। स्वार्थी और लालची लोगों से भी दूरी बनाकर रखें।
Next Story