छत्तीसगढ़

साहूकार की हत्या, काम वाली बाई ने पुलिस को दी सूचना

Nilmani Pal
26 Sept 2024 11:14 AM IST
साहूकार की हत्या, काम वाली बाई ने पुलिस को दी सूचना
x
छग

रायगढ़ raigarh news। शहर के जूटमिल क्षेत्र से सनसनीखेज हत्याकांड की वारदात सामने आई है। वार्ड नंबर 30 अंधेरी पुलिया (गंधरी पुलिया) के समीप रहने वाले रमेश उर्फ बब्बू तिवारी की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर हत्या कर दी है। Massacre

हत्या वारदात की सूचना मिलते ही दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंची पुलिस, निरीक्षक मोहन भारद्वाज की टीम ने जांच शुरू कर दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आपसी रंजिश का प्रतीत हो रहा है। पूरे मामले से पर्दा हटाने पुलिस जांच में जुट गई है। रमेश उर्फ बब्बू तिवारी जो घर के पीछे रेलवे ट्रैक है। वे घर पर अकेले रहते थे। मृतक की पत्नी की मृत्य पूर्व में हो चुकी है। आज सुब​ह काम करने वाली बाई जब घर पर आई तो घर बंद था। फिर वह बार-बार कॉल करने लगी। पर कोई जवाब नही आया।

बब्बू तिवारी का कॉल जा रहा था। पर कोई जवाब नही आने से वह सकते में आ गई कामवाली। अनहोनी के आशंका को लेकर उसने आस-पास के लोगों सूचना दी। घर बंद था। अंदर झाक के देखने पर खून के छीटे दिखाई दे रहें थे। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बब्बू तिवारी लोगों को ब्याज में रकम दिया करता था। हो सकता है रकम को लेकर कुछ विवाद हुआ हो और अज्ञात आरोपितों ने उनकी हत्या की हो।

Next Story