धर्म-अध्यात्म

Chanakya Niti: इन 5 जगहों से तुरंत दूरी बनाएं, नहीं तो जीवन में आएंगी बाधाएं

Tara Tandi
12 May 2025 3:06 PM IST
Chanakya Niti: इन 5 जगहों से तुरंत दूरी बनाएं, नहीं तो जीवन में आएंगी बाधाएं
x
Chanakya Niti ज्योतिष न्यूज़: आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया है इनकी नीतियां दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है आचार्य चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपनी नीतियों का निर्माण किया है जिसका पालन करने वाला मनुष्य सफलता, सुख और सम्मान को हासिल करता है
चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा बताया है कि किन स्थानों पर अधिक समय तक रहना खतरें से खाली नहीं है जितना जल्दी हो सकें उस जगह को छोड़ देना चाहिए तो आज हम आपको इसी के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार जिस जगह पर आपका कोई मान सम्मान या आदर न करता है उस जगह पर अधिक समय तक नहीं रहना चाहिए जितनी जल्दी हो सकें उसे त्याग देना चाहिए वरना इससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। इसके अलावा जिस स्थान पर नौकरी के पर्याप्त साधन न हो वहां पर भी अधिक समय तक नहीं रहना चाहिए क्योंकि इससे आपको आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है। चाणक्य नीति की मानें तो जिस जगह पर कोई नाते रिश्तेदार या अपना सगा न रहता है वहां अधिक समय तक रहने से व्यक्ति मानसिक तनाव का शिकार हो सकता है ऐसे में इस स्थान को भी त्याग देना बेहतर होगा।
जिस जगह पर शिक्षा के कोई साधन न हो या फिर जहां शिक्षा का महत्व न हो। वहां पर भी नहीं रहना चाहिए जितनी जल्दी हो ऐसे स्थान को त्याग देना उचित है। चाणक्य की मानें तो जहां रहने वाले लोगों में कोई अच्छा गुण न हो, वहां भी अधिक समय तक नहीं रहना चाहिए वरना हम भी उन्हीं के जैसे बन जाएंगे।
Next Story