- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chanakya Niti: इन तीन...
धर्म-अध्यात्म
Chanakya Niti: इन तीन गलतियों से हमेशा खुद को बचाकर रखें
Sarita
24 July 2025 11:59 AM IST

x
Chanakya Niti: कौटिल्य और विष्णुगुप्त के नाम से भी प्रसिद्ध आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी लोगों को सही दिशा देती हैं। चाणक्य ने 'चाणक्य नीति' में जीवन से जुड़ी कई बातें कही हैं जो आज भी उतनी ही प्रासंगिक हैं।
जितना हो सके अपने आप को बचायें इन चीजों से:
अपनी तारीफ खुद करना – अहंकार का पहला कदम:
चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपनी ही तारीफ करता है, वह खुद को धोखा देता है. आत्मप्रशंसा से न केवल दूसरों पर गलत प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह आपके चरित्र को कमजोर भी करती है. जब कोई व्यक्ति बार-बार खुद की प्रशंसा करता है, तो उसमें अहंकार पनपने लगता है और वह अपनी गलतियों को नजरअंदाज करने लगता है. चाणक्य के अनुसार, महान वही है जिसे दूसरे महान कहें, न कि जो खुद को महान कहे|
दूसरों की निंदा करना – आपके चरित्र पर सवाल:
दूसरों की आलोचना करना या उनकी बुराई करना, एक नकारात्मक मानसिकता को दर्शाता है. चाणक्य कहते हैं कि किसी की पीठ पीछे उसकी बुराई करने से व्यक्ति अपने संस्कारों और चरित्र को खो बैठता है. इससे समाज में आपकी छवि भी खराब होती है. जो व्यक्ति दूसरों में सिर्फ दोष खोजता है, वह कभी आत्मविकास नहीं कर सकता. इसलिए चाणक्य नीति सिखाती है कि निंदा करने की बजाय स्वयं के दोषों को पहचानना और सुधारना चाहिए|
प्रदोष दर्शन – नकारात्मकता का कारण:
प्रदोष काल यानी संध्या समय में बुरे विचारों, गलत संगत या अपवित्र स्थानों में जाने से बचना चाहिए. चाणक्य का मानना था कि प्रदोष दर्शन व्यक्ति की ऊर्जा को नकारात्मक बना सकता है. यह समय आत्मचिंतन, साधना या ईश्वर आराधना का होता है. अगर कोई व्यक्ति इस समय गलत विचारों या गतिविधियों में लिप्त रहता है, तो उसका मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन बिगड़ सकता है|
TagsChanakya Nitiगलतियों Chanakya Nitimistakes जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





