धर्म-अध्यात्म

Chaitra Navratri 2025: कब आएंगी मां दुर्गा? जानें चैत्र नवरात्रि की सही तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त

Sarita
9 March 2025 9:27 AM IST
Chaitra Navratri 2025:    कब आएंगी मां दुर्गा? जानें चैत्र नवरात्रि की सही तिथि और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
x
Chaitra Navratri 2025: हिंदू धर्म में मां दुर्गा को शक्ति का स्वरुप माना जाता है. नवरात्रि के दौरान शक्ति के सभी नौ रुपों की आराधना की जाती है. पर्व देश भर में बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है. नवरात्रि के दौरान माता रानी के भक्त पूरे श्रद्धा भाव से व्रत और पूजन करते हैं. वैसे तो नवरात्रि का व्रत साल में चार बार रखा जाता है, जिसमें से दो गुप्त और दो प्रत्यक्ष नवरात्रि होते हैं. चैत्र माह में आने वाले नवरात्रि प्रत्यक्ष नवरात्रि होते है. इसके आलवा शारदीय नवरात्रि भी प्रत्यक्ष होते हैं जो कि आश्विन माह में आते हैं. हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत चैत्र मास शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होती है. इस दिन से हिंदू नववर्ष की शुरुआत भी होती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, नवरात्रि की शुरुआत अखंड ज्योत और कलश स्थापना से होती है. तो आइए जान लेते है कि चैत्र नवरात्रि में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त क्या है|
कब से शुरु होंगे चैत्र नवरात्रि?| Chaitra Navratri 2025 date
हिंदू वैदिक पंचाग के अनुसार, चैत्र नवरात्र की शुरुआत यानी प्रतिपदा तिथि की प्रारंभ 29 मार्च 2025 को शाम 4 बजकर 27 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 30 मार्च को दोपहर 12 बजकर 49 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की शुरुआत रविवार, 30 जनवरी 2025 को होगी|
घटस्थापना शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से लेकर 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा. इस दौरान भक्तों को कुल 4 घंटे 8 मिनट का समय मिलेगा. इसके अलावा घट स्थापना का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से लेकर 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. ऐसे में भक्तों को कुल 50 मिनट का समय मिलेगा. भक्त अभिजीत मुहूर्त में भी घटस्थापना कर सकते हैं|

Next Story