- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Chaitra Navratri 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि में ये 7 काम करना होता है बेहद अशुभ
Sarita
16 March 2025 8:27 AM IST

x
Chaitra Navratri 2025: सनातन धर्म में कई व्रत और त्योहार आते हैं और सभी का अपना-अपना महत्व है, लेकिन नवरात्रि को बहुत खास माना जाता है, जो साल में चार बार आती है, जिसमें दो गुप्त नवरात्रि और दो अन्य नवरात्रि होती हैं, जिसमें शारदीय नवरात्रि और चैत्र नवरात्रि आती हैं।
पंचांग के अनुसार नवरात्रि व्रत माता रानी की पूजा को समर्पित है, जो नौ दिनों तक चलता है। इस दौरान भक्त मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति की पूजा में लीन रहते हैं, मान्यता है कि ऐसा करने से देवी की कृपा बरसती है और संकट दूर होते हैं।
इस साल चैत्र नवरात्रि 30 मार्च से शुरू हो रही है और 6 अप्रैल को राम नवमी के साथ समाप्त होगी। नवरात्रि के दिनों में पूजा और व्रत करना सबसे अच्छा माना जाता है, लेकिन कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें इस दिन भूलकर भी नहीं करना चाहिए, वरना व्रत पूजा का फल प्राप्त नहीं होता है, इसलिए आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से उनके बारे में बता रहे हैं, तो चलिए जानते हैं।
व्रत के दौरान न करें ये गलतियां- धार्मिक मान्यताओं के अनुसार नवरात्रि व्रत देवी आराधना का महापर्व है, इसलिए इस दौरान भूलकर भी क्रोध नहीं करना चाहिए। नवरात्रि के नौ दिनों में वाद-विवाद या घरेलू कलह से बचना चाहिए, अन्यथा परिवार में नकारात्मकता हावी हो जाती है। इन दिनों में मांस, मदिरा या लहसुन-प्याज का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा घर आए किसी भी गरीब व्यक्ति को खाली हाथ नहीं जाने देना चाहिए, उन्हें कुछ न कुछ दान अवश्य करें, ऐसा करने से देवी की कृपा होती है। नवरात्रि के दिनों में मन में बुरे विचार उत्पन्न नहीं होने देना चाहिए, इन नौ दिनों में भूलकर भी किसी का अपमान न करें, ऐसा करना पाप है। नवरात्रि के दिनों में असहायों को परेशान करने से बचना चाहिए। अन्यथा देवी नाराज हो सकती हैं, जिसका अशुभ परिणाम आपको भुगतना पड़ सकता है।
TagsChaitra Navratri 2025चैत्र नवरात्रिकामअशुभ Chaitra Navratri 2025Chaitra Navratriworkinauspiciousजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





