धर्म-अध्यात्म

गणपति बप्पा की कृपा से इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, 19 सितंबर तक बरसेगी विशेष कृपा

Renuka Sahu
12 Sep 2021 2:45 AM GMT
गणपति बप्पा की कृपा से इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, 19 सितंबर तक बरसेगी विशेष कृपा
x

फाइल फोटो 

हिंदू धर्म में गणेश उत्सव का विशेष महत्व है। गणेश उत्सव भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है और अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेसक। हिंदू धर्म में गणेश उत्सव का विशेष महत्व है। गणेश उत्सव भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से शुरू होता है और अनंत चतुर्दशी तक मनाया जाता है। जिसे गणेश विसर्जन भी कहते हैं। बप्पा के जन्मोत्सव को देशभर में धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस साल गणेश उत्सव 10 सितंबर से शुरू होकर 19 सितंबर को संपन्न होगा। इस दौरान भगवान गणेश की 4 राशियों पर रहेगी विशेष कृपा-

वृषभ- गणेश उत्सव के दौरान गणपति की आप पर विशेष कृपा रहेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, आपके लिए ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति अनुकूल दिखाई दे रही है। आर्थिक मोर्चे पर भी आपको लाभ मिलेगा। निवेश से धन लाभ के आसार दिखाई दे रहे हैं।
मिथुन- गणेश चतुर्थी से आने वाले 10 दिन आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकते हैं। भगवान गणेश की आप पर कृपा बनी रहेगी। नौकरी-पेशा और व्यापारियों को लाभ मिलने के आसार हैं। सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान अटके काम पूरे होंगे।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए गणेश उत्सव शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दौरान आपकी परेशानियां कम होंगी। भगवान श्रीगणेश की कृपा से अधूरे काम पूरे होंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आपके कार्य की प्रशंसा होगी।
कन्या- कन्या राशि वालों के लिए 10-19 सितंबर तक का समय बेहद लाभकारी रहेगा। इस दौरान आपको निजी और प्रोफेशनल दोनों स्तरों पर लाभ होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे। जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।


Next Story