- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Budhwar Ke Upay:...
धर्म-अध्यात्म
Budhwar Ke Upay: बुधवार के ये उपाय करियर में आ रही रुकावटों को करेंगे दूर, खुलेंगे तरक्की के द्वार
Sarita
5 March 2025 11:43 AM IST

x
Budhwar Ke Upay: सनातन धर्म में बुधवार का दिन भगवान गणेश को समर्पित है और उन्हें प्रथम पूजनीय देवती का स्थान दिया गया है. हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य से पहले गणेश जी की पूजा अनिवार्य मानी गई है और कहते हैं कि इससे कार्य में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. इसलिए जातक गणेश जी को प्रसन्न करने व उनका आशीर्वाद पाने के लिए बुधवार के दिन व्रत रखते हैं. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति को करियर के क्षेत्र में असफलताओं का सामना करना पड़ रहा है तो उसे बुधवार के दिन कुछ उपाय जरूर अपनाने चाहिए. ये न केवल करियर में आ रही बाधाओं को दूर करेंगे बल्कि आपको अपार सफलता भी दिलाएंगे|
बुधवार के उपाय-
धर्म शास्त्रों के अनुसार गणेश जी को दूर्वा अतिप्रिय है इसलिए उनकी पूजा करते समय दूर्वा अवश्य अर्पित करनी चाहिए. ऐसे में बुधवार के दिन गणेश जी के मंदिर जाएं और उन्हें 21 दूर्वा अर्पित करें.
बुधवार के दिन गणेश जी को 21 शमी के पत्ते जरूर अर्पित करें. इससे वह प्रसन्न होंगे और आपके कार्यों में आ रही बाधाओं को भी दूर करेंगे|
यदि आपको करियर के क्षेत्र में बार-बार सफलता का सामना करना पड़ रहा है तो बुधवार के दिन गाय को हरी घास अवश्य खिलाएं. यदि ऐसा करना संभव न हो तो किसी गौशाला में दान गाय के चारे के के लिए पैसा दान करके आएं|
बुधवार के दिन जगत जननी मां शक्ति का भी पूजन किया जाता है और उन्हें इस दिन 16 श्रृंगार की सामग्री अर्पित करनी चाहिए. इससे जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है|
अगर आप ऑफिस में बॉस के साथ बेहतर रिश्ते बनाए रखना चाहते हैं तो बुधवार के दिन गणेश जी का विधि-विधान से पूजन करें और उनके सामने बैठकर ‘श्री गणेशाय नम:’ मंत्र का 21 बार जाप करें|
इसके अलावा बुधवार के दिन गणेश जी को लड्डुओं का भोग लगाएं. यदि संभव हो तो घी, शक्कर और सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और उनका भोग लगाएं. ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी बाधाएं दूर होंगी|
TagsBudhwarUpayबुधवारउपायकरियररुकावटोंदूरWednesdayremedycareerremove obstaclesजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





