- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Budhwar Ke Upay: करियर...
धर्म-अध्यात्म
Budhwar Ke Upay: करियर से लेकर धन लाभ तक हर चीज के लिए जानें ये अचूक उपाय
Sarita
9 July 2025 8:37 AM IST

x
Budhwar Ke Upay: बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश को समर्पित होता है। ऐसे में इस दिन विघ्नहर्ता गणपतिजी की पूजा करने से बहुत ही शुभ फल प्राप्त होते हैं। वहीं बुधवार का संबंध बुध ग्रह से होता है जिसे बुद्धि, वाणी, संचार, व्यापार आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र में बुधवार के लिए कुछ खास उपाय भी बताए गए हैं जिन्हें करने से व्यक्ति जीवन की कई समस्याओं से मुक्ति पा सकता है। अगर आप इन उपायों को विधिपूर्वक करते हैं तो भाग्य आपका साथ देना शुरू कर सकता है और आपको भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त हो सकती है। ऐसे में आइए विस्तार से जानते हैं बुधवार के कुछ कारगर उपाय...
करियर में तरक्की पाने के उपाय:
अगर आपके करियर, नौकरी या शिक्षा में बार-बार बाधाएं आ रही हैं तो आप बुधवार के दिन एक छोटा सा उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए मंदिर के पास किसी जरूरतमंद या गरीब व्यक्ति को सवा किलो हरी मूंग की दाल दान करें। ऐसा करने से व्यक्ति की कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और करियर में भी सफलता मिलने लगती है। करियर में तरक्की के रास्ते खोलने के लिए आप बुधवार के दिन किसी गौशाला में दान भी कर सकते हैं। ऐसा करने से नौकरी में आने वाली बाधाओं से मुक्ति मिलती है और तरक्की के नए रास्ते खुलने लगते हैं। इस उपाय को करने से जीवन से नकारात्मकता दूर होने लगती है।
इस मंत्र के जाप से मिलेगा विशेष लाभ:
अगर आपके महत्वपूर्ण कामों में बार-बार बाधाएं आ रही हैं या कुंडली में बुध की स्थिति कमजोर है तो आप बुधवार के दिन एक खास मंत्र का जाप कर सकते हैं। इसके लिए सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही 'ॐ ऐं श्रीं श्रीं बुधाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा हर बुधवार को करने से बुध ग्रह मजबूत होता है और मानसिक शांति मिलती है। अगर आप पूरी श्रद्धा के साथ इस मंत्र का जाप करते हैं तो आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने शुरू हो सकते हैं और आपको कारोबार में आ रही समस्याओं से भी मुक्ति मिलती है।
बुधवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना सबसे अच्छा माना जाता है। इसके बाद अपने घर के मंदिर में भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करें। इसके लिए 21 दूर्वा को धोकर गांठ बना लें। अब पूजा के दौरान भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करें। साथ ही 108 बार 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जाप करें। बुधवार के दिन यह उपाय करने से भगवान गणेश की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही जातक की किस्मत चमक सकती है। इस उपाय को करने से आपकी किस्मत आपका साथ दे सकती है और जीवन के दुखों से भी मुक्ति मिल सकती है।
धन लाभ के लिए करें ये उपाय:
अगर आप पैसों की कमी से जूझ रहे हैं तो बुधवार के दिन एक आसान उपाय आजमा सकते हैं। इसके लिए भगवान गणेश की पूजा करते समय उन्हें हरे रंग की मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही किसी किन्नर को हरे रंग की चीजें दान करें। इस उपाय को करने से जातक को धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है और घर की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती है। मान्यता है कि बुधवार के दिन किसी किन्नर को ये चीजें दान करने से जीवन में धन लाभ की संभावनाएं बनने लगती हैं और सफलता के नए द्वार भी खुलते हैं।
TagsBudhwarUpayकरियरधनलाभउपायBudhwarCareerMoneyProfitRemedy जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





