- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Buddha Purnima: बुद्ध...
धर्म-अध्यात्म
Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा पर खरीदें ये चीजें, घर में बनी रहेगी समृद्धि और खुशहाली
Sarita
6 May 2025 12:38 PM IST

x
Buddha Purnima: बुद्ध पूर्णिमा बौद्ध धर्म का एक महत्वपूर्ण त्योहार है। इसे पूरे भारत में बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस साल बुद्ध पूर्णिमा का पर्व 12 मई को है। इस दिन महात्मा बुद्ध का जन्म हुआ था। माना जाता है कि इस दिन महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इस दिन वैशाख पूर्णिमा और बुद्ध पूर्णिमा होने की वजह से कुछ चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ होता है। तो आइए जानते हैं कि इस दिन कौन सी चीजों की खरीदारी करनी चाहिए।
बुद्ध पूर्णिमा पर करें इन चीजों की खरीदारी:
पीतल का हाथी:
बुद्ध पूर्णिमा के दिन पीतल का हाथी खरीदना चाहिए। इसे खरीदने से घर में सुख-शांति बनी रहती है और आर्थिक स्थिति ठीक होती है। साथ ही जीवन में आने वाली हर परेशानी से छुटकारा मिलता है।
कौड़ी:
हिंदू धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता लक्ष्मी को कौड़ियां बहुत प्रिय हैं। ऐसे में वैशाख पूर्णिमा के दिन घर में कौड़ी लेकर आने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।
महात्मा बुद्ध की मूर्ति:
बुद्ध पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध की मूर्ति खरीद कर घर लाना बहुत शुभ होता है। इस खास दिन पर बुद्ध की मूर्ति घर लाने से खुशहाली बनी रहती है।
दीपावली की तरह ही बुद्ध पूर्णिमा के दिन चांदी के सिक्के को घर लाना बहुत अच्छा होता है। इसे माता लक्ष्मी की पूजा में उपयोग किया जाता है। इस दिन चांदी का सिक्का खरीदने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है और हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
TagsBuddha Purnimaबुद्ध पूर्णिमाघरसमृद्धि Buddha Purnimahomeprosperityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





