- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Buddha Purnima...
धर्म-अध्यात्म
Buddha Purnima 2025:बुद्ध पूर्णिमा पर करें ये आसान उपाय, सदा बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Sarita
3 May 2025 10:26 AM IST

x
Buddha Purnima: हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा के दिन मनाई जाती है. इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है. इसके साथ ही इस दिन लक्ष्मी पूजन का भी खास महत्व होता है. बुद्ध पूर्णिमा के रात्रि में लक्ष्मी जी की पूजा करने से सभी मनोकामना पूर्ण होती है|
हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल वैशाख बुद्ध पूर्णिमा 11 मई 2025 को रात 8:01 बजे से शुरू होकर 12 मई को रात 10:25 बजे तक रहेगी. उदया तिथि के मुताबिक बुद्ध पूर्णिमा 12 मई को मनाई जाएगी. चंद्रोदय शाम 06:57 बजे होगा|
बुद्ध पूर्णिमा पर बन रहें हैं ये योग:
इस बार बुद्ध पूर्णिमा पर 2 तरह के योग बन रहे हैं|
1. सुबह 05:32 से 06:17 बजे तक रवि योग रहेगा. इस योग में भगवान विष्णु और भगवान बुद्ध की पूजा करने से जीवन में सुख और समृद्धि की प्राप्ति होगी. साथ ही हर तरह के दुख खत्म होंगे|
2. सुबह 09:14 बजे तक भद्रा योग रहेगा. मान्यता है कि भद्रासन योग में पूजा-अर्चना करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और साधना करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. इस योग में किए गए शुभ कार्य सफल होते हैं और साधक को उनका शुभ फल प्राप्त होता है|
बुद्ध पूर्णिमा को करें ये आसान उपाय:
- बुद्ध पूर्णिमा को रात्रि में पीपल के वृक्ष के नीचे चौमुखी दीपक जलाकर देवी लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए|
- रात में 11 कौड़ी लाकर उस पर हल्दी लगाकर माता लक्ष्मी के चरणों में चढ़ाएं|
- अगले दिन उन कौड़ियों को एकत्र कर लाल रंग के कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें|
- कच्चे दूध में चीनी और साबुत चावल मिलाकर चंद्रमा को अर्घ्य देने से चंद्रमा की अशुभता कम हो जाती है|
- रात्रि में चावल, चीनी, दही, सफेद वस्त्र आदि दान करना चाहिए|
- बुद्ध पूर्णिमा को चंद्रमा के किए गये इन उपायों से मन स्थिर और शांत होता है|
TagsBuddha Purnimaबुद्ध पूर्णिमाउपायमां लक्ष्मीकृपा Buddha PurnimaremedyMaa Lakshmigraceजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





