धर्म-अध्यात्म

होली पर घर लाएं ये चीजें, आर्थिक परेशानी से मिलेगी मुक्ति

Khushboo Dhruw
25 March 2024 6:46 AM GMT
होली पर घर लाएं ये चीजें, आर्थिक परेशानी से मिलेगी मुक्ति
x
नई दिल्ली : सनातन धर्म में होली का पर्व बेहद खास है। रंगों का यह त्योहार भारत समेत विश्व के कई देशों में मनाया जाता है। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। इसके अगले दिन होली धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस वर्ष होली आज यानी 25 मार्च को मनाई जा रही है। इस अवसर पर लोग विधिपूर्वक देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करते हैं। साथ ही जीवन की समस्याओं से निजात पाने के लिए विशेष उपाय भी करते हैं। शास्त्रों के अनुसार, होली के दिन कुछ विशेष चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है और सभी तरह के कष्टों से निजात मिलती है। आइए जानते हैं कि होली के दिन किन चीजों को घर लाना फलदायी होता है।
घर लाएं ये चीजें
वास्तु के अनुसार, होली के दिन चांदी का सिक्का घर लाना बेहद शुभ माना गया है। इस दिन पूजा-अर्चना करने के बाद चांदी का सिक्का को तिजोरी में रख दें। मान्यता है कि ऐसा करने से इंसान को आर्थिक परेशानी से मुक्ति मिलती है।
होली के दिन घर में बांस का पौधा का लगाना शुभ माना जाता है। क्योंकि बांस के पौधे को भाग्यवर्धक माना गया है।
श्री यंत्र को धन की देवी मां लक्ष्मी का यंत्र माना गया है। होली के दिन श्री यंत्र को घर लाएं और उसकी स्थापना कर पूजा करें।
इसके अलावा होली के दिन घर के द्वार पर तोरण लगाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा वास होता है।
होली के अवसर पर केसर अवश्य खरीदना चाहिए। क्योंकि केसर मां लक्ष्मी को प्रिय है। केसर को खीर में ड़ालकर मां लक्ष्मी को भोग लगाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से साधक पर सदैव मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Next Story