धर्म-अध्यात्म

भूमिपुत्र मंगल ग्रह मीन राशि में करेंगे प्रवेश, 17 मई से इन राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

Renuka Sahu
12 May 2022 3:14 AM GMT
Bhoomiputra Mars will enter Pisces, good days will start for these zodiac signs from May 17
x

फाइल फोटो 

वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। मंगल ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वैदिक ज्योतिष में मंगल ग्रह के राशि परिवर्तन का विशेष महत्व है। मंगल ग्रह के एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करने का असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। ग्रहों के सेनापति मंगल 17 मई को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ता है। जानें मंगल राशि परिवर्तन का किन राशि वालों को होगा लाभ-

1. वृषभ- मंगल ग्रह गोचर आपकी राशि के 11वें भाव में होगा। जिसे आय व लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपकी इनकम बढ़ सकती है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिल सकता है। मंगल ग्रह आपकी राशि के सप्तम भाव के स्वामी हैं। इसलिए आपको जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। साझेदारी के काम में सफलता हासिल होगी।
2. मिथुन- मिथुन राशि वालों के लिए मंगल गोचर लाभकारी साबित होगा। मंगल का गोचर आपकी राशि के दशम भाव में हुआ है। जिसे कर्म व जॉब का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को इंक्रीमेंट व प्रमोशन मिल सकता है। नए व्यवसायिक संबंध स्थापित होंगे। इस दौरान कारोबार का भी विस्तार हो सकता है। बिजनेस में निवेश के लिए भी समय अनुकूल है।
3. कर्क- कर्क राशि वालों की राशि से मंगल ग्रह का गोचर नवम भाव में होगा। जिसे भाग्य व विदेश स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
Next Story