- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- सावन में इन राशियों के...
सावन में इन राशियों के जातको पर मेहरबान रहेंगे भोलेनाथ
![Bholenath will be kind to the people of these zodiac signs in Sawan Bholenath will be kind to the people of these zodiac signs in Sawan](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/13/1781816--.webp)
फाइल फोटो
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने एवं आशीर्वाद प्राप्ति के लिए सर्वोत्तम माह के रूप में श्रावण माह को जाना जाता है। इस वर्ष श्रावण मास 14 जुलाई 2022 दिन गुरुवार को आरंभ होगा। श्रावण मास का आरंभ बृहस्पतिवार को आरंभ हो रहा है। प्रथम पक्ष में तीन गुरुवार एवं द्वितीय पक्ष में तीन शुक्रवार होने के कारण यह श्रावण मास परम शुभ कारक होगा । वैसे तो श्रावण शुक्ल कृष्ण पक्ष प्रतिपदा का आरंभ 13 जुलाई 2022 दिन बुधवार को रात में 12:06 के बाद से आरंभ हो जाएगा परंतु उदय कालिक की स्थिति के आधार पर देखा जाए तो बृहस्पतिवार को ही सूर्योदय के साथ ही श्रावण मास का आरंभ होगा। पूरे श्रावण मास में श्रद्धालु जन भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करते हैं, पूजन करते हैं , दुग्धाभिषेक करते है, रुद्राभिषेक करते हैं, पार्थिव शिवलिंग की पूजन करते हैं। श्रावण मास में केवल जलाभिषेक का भी विशेष महत्त्व है। पूरे श्रावण मास में बेलपत्र धतूरा भांग अर्पित करने से देवाधिदेव महादेव प्रसन्न होकर भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।
![Renuka Sahu Renuka Sahu](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)