- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Bhaum Pradosh Vrat...
धर्म-अध्यात्म
Bhaum Pradosh Vrat Upay:भौम प्रदोष पर करें ये उपाय, शिव कृपा से दूर होंगे जीवन के सभी कष्ट
Sarita
8 July 2025 7:46 AM IST

x
Bhaum Pradosh Vrat Upay: सनातन धर्म में प्रदोष व्रत अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। हर महीने के त्रयोदशी तिथि को प्रदोष का व्रत रखा जाता है। जब यह व्रत मंगलवार के दिन पड़ता है, तो उसे भौम प्रदोष व्रत कहा जाता है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित है। माना जाता है कि इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ शिव जी और हनुमान जी की पूजा करने और व्रत रखने से कर्ज से मुक्ति मिलती है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ने लगता है। भौम प्रदोष के दिन कुछ खास उपाय करने से मन की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं भौम प्रदोष के दिन किए जाने वाले उपायों के बारे में-
भौम प्रदोष व्रत के दिन करें ये उपाय:
शिवलिंग पर चढ़ाएं पंचामृत:
भौम प्रदोष के दिन शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें और शिव जी के मंत्रों और नामों का जाप करें। इस उपाय को करने से रोग और दोष दूर होते हैं और जीवन के हर क्षेत्र में सफलता मिलती है।
हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल चढ़ाएं:
भौम प्रदोष के दिन हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाकर चमेली के तेल का दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होती है और डर दूर होता है।
हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का पाठ करें:
भौम प्रदोष व्रत के दिन हनुमान चालीसा के 7 पाठ और महामृत्युंजय मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से रोग, भय और संकट से मुक्ति मिलती है।
इस दिन गरीबों या ब्राह्मणों को लाल वस्त्र या गुड़ का दान करें और साथ ही गरीबों को भोजन कराएं। ऐसा करने से मंगल ग्रह के अशुभ प्रभाव को कम होते हैं और जीवन में आने वाली हर परेशानी दूर होती है।
TagsBhaum PradoshVratUpayभौम प्रदोषउपायशिव कृपादूरBhaum PradoshRemedyShiva's graceaway जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





