- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Bhaum Pradosh Upay :...
धर्म-अध्यात्म
Bhaum Pradosh Upay : भौम प्रदोष पर करें ये उपाय, दूर होंगी आपकी सभी परेशानियां
Sarita
11 March 2025 6:45 AM IST

x
Bhaum Pradosh Upay : मंगलवार को भौम प्रदोष व्रत किया जाएगा। प्रदोष के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। प्रदोष का व्रत करने से जातकों की सभी परेशानी दूर हो जाती है। वहीं प्रदोष व्रत जब मंगलवार को पड़ता है तो उसे भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। भौम प्रदोष में महादेव के साथ ही बजरंगबली की आराधना भी की जाती है। इसके अलावा इस दिन इन विशेष उपायों को करने से अल-अलग शुभ फलों की प्राप्ति होती है। भौम प्रदोष का दिन कर्ज से मुक्ति पाने के लिए बहुत ही श्रेष्ठ माना जाता है।
भौम प्रदोष के उपाय
1. अगर आप अपने बड़े भाई के साथ रिश्ते में प्यार बरकरार रखना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन आपको दो पत्थर के टुकड़े लेकर उन्हें लाल रंग से रंगना चाहिए और अपने भाई के हाथ से छुआना चाहिए। अब उनमें से एक पत्थर को बहते जल में प्रवाहित कर दें और दूसरे पत्थर को संभालकर हमेशा अपने पास रखें।
2. अगर आप कर्ज के बोझ तले फंसे हैं और उससे जल्द से जल्द बाहर निकलना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष व्रत के दिन आपको लेनदार को ज्यादा ना सही, लेकिन कुछ राशि, चाहें तो एक रुपया ही जरूर लौटाना चाहिए और अगली किश्त भी जब तैयार हो, तो मंगलवार के दिन ही चुकाएं।
3. अगर अब तक कभी भी कर्ज लेने की नौबत नहीं आई है और आप चाहते हैं कि आगे भी आपके ऊपर ऐसी कोई नौबत ना आये, तो इसके लिये भौम प्रदोष के दिन आपको आसन पर बैठकर, हाथ जोड़कर ऋणमोचक मंगल स्रोत का पाठ करना चाहिए।
4. अपने दांपत्य जीवन में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिये भौम प्रदोष के दिन शिव मंदिर में जाकर, शिवजी और माता पार्वती पर एक साथ मौली, यानी कलावे को सात बार लपेट दें और ध्यान रहे कि सात बार धागा लपेटते हुए उसे बीच में तोड़ना नहीं है, जब पूरा सात बार लपेट दें, तभी हाथ से धागे को तोड़ें। एक बात और कि धागा तोड़ने के बाद उसमें गांठ न लगाएं, उसे ऐसे ही वहां लपेटकर छोड़ दें।
5. आपको बता दूं कि शरीर में नाभि के आसपास का क्षेत्र मंगल का होता है। अतः अगर आपकी नाभि के आस-पास किसी प्रकार की परेशानी बनी रहती है, तो भौम प्रदोष के दिन आपको 900 ग्राम मसूर की दाल लेकर अपनी नाभि से छुआकर दान करनी चाहिए।
6. अगर आप और आपके जीवनसाथी के बीच पॉजिटिव ऊष्मा खत्म होती जा रही है और अनबन अपनी जगह बनाती जा रही है, तो भौम प्रदोष के दिन आपको बहते पानी में 11 रेवड़ियां या बतासे प्रवाहित करनी चाहिए।
7. अगर आपकी संतान के जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो भौम प्रदोष के दिन आपको इस मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-'ॐ भूमि पुत्राय नमः।'
8. अगर आपके बिजनेस में कुछ समस्याएं चल रही हैं, जिसका असर आपके पारिवारिक जीवन पर भी पड़ रहा है तो भौम प्रदोष के दिन आपको एक सूखा नारियल लेकर, उस पर केसरिया सिन्दूर से तिलक लगाकर हनुमान जी के चरणों में चढ़ाना चाहिए।
9. अगर आप अपनी ताकत का लोहा मनवाना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन आपको हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए। साथ ही हनुमान जी के मंदिर में चमेली के तेल का दीपक जलाना चाहिए।
10. अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सब मंगल ही मंगल हो तो इसके लिये भौम प्रदोष के दिन आपको मंगल के इस मंत्र का एक माला जप करना चाहिए। मंत्र
11. अगर आप अच्छे लोगों के साथ दोस्ती बढ़ाना चाहते हैं, तो भौम प्रदोष के दिन आपको हनुमान मंदिर जाकर शहद की शीशी भेंट करनी चाहिए और हनुमान जी के दाहिने पैर से सिंदूर लेकर अपने माथे पर लगाना चाहिए।
TagsBhaum PradoshUpayभौम प्रदोषउपायदूरपरेशानियांBhaum Pradoshremedyremoveproblemsजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





