- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Basant Panchami 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Basant Panchami 2025: इस दिन करें इन 4 चीजों का दान, हर क्षेत्र में मिलेगी सफलता
Sarita
29 Jan 2025 12:45 PM IST

x
Basant Panchami 2025: हिंदू धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन बसंत पंचमी को बहुत ही खास माना जाता है जो कि विद्या की देवी मां सरस्वती को समर्पित दिन होता है इस दिन विद्यार्थी ज्ञान की देवी मां सरस्वती की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से देवी मां की असीम कृपा बरसती है और शिक्षा के मार्ग पर आने वाली बाधाएं दूर हो जाती हैं। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 2 फरवरी को मनाया जाएगा, ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि किन चीजों का दान आपको पुण्य प्रदान कर सकता है, तो आइए जानते हैं।
बसंत पंचमी पर करें इन चीजों का दान—
आपको बता दें कि बसंत पंचमी के दिन अगर पीली चीजों का दान किया जाए तो उत्तम माना जाता है इस दिन पीले रंग की वस्तु जैसे पीले अनाज, पीली मिठाई का दान करने से घर में सुख समृद्धि आती है और बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके अलावा बसंत पंचमी के दिन गरीबों और जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाई से संबंधित चीजों का दान जरूर करें।
जैसे किताब, कॉपी, पेन और पेंसिल या कलर्स का दान करने से मां सरस्वती की कृपा बनी रहती है। साथ ही व्यक्ति को हर क्षेत्र में सफलता हासिल होती है। बसंत पंचमी पर शिक्षा संबंधित चीजों का दान करना अच्छा होता है।बसंत पंचमी के दिन धन का दान करना भी उत्तम माना जाता है इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को धन का दान जरूर करें।
TagsBasant Panchami 2025दानसफलताBasant Panchami 2025donationsuccessजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





