- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Baglamukhi Jayanti...
धर्म-अध्यात्म
Baglamukhi Jayanti Upay: शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए बगलामुखी जयंती के दिन करें ये आसान उपाय
Sarita
5 May 2025 7:54 AM IST

x
Baglamukhi Jayanti Upay: 5 मई को बगलामुखी जयंती मनाई जाएगी। देवी बगलामुखी दस महाविद्याओं में से एक हैं। मां बगलामुखी को शत्रुनाश की देवी भी कहा जाता है। इनकी नजरों से कोई शत्रु नहीं बच सकता। देवी बगलामुखी की पूजा करने से व्यक्ति को हर भय से मुक्ति मिलती है। इसके साथ ही लंबी आयु और सफलता का भी आशीर्वदा प्राप्त होता है। वहीं बगलामुखी जयंती के दिन विशेष उपायों को करने से अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति होती है। तो आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए इस दिन किए जाने वाले खास उपायों के बारे में।
बगलामुखी जयंती के दिन किए जाने वाले उपाय
- अगर आप किसी को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहते हैं, तो बगलामुखी जयंती के दिन आपको मधु, यानि शहद, घी और शक्कर से युक्त नमक से हवन करना चाहिए।
- अगर आप किसी को अपने वश में करना चाहते हैं, तो बगलामुखी जयंती के दिन आपको शहद, घी और शक्कर से युक्त तिलों से हवन करना चाहिए।
- अगर आप स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो बगलामुखी जयंती के दिन आपको दूब, गुरुच और लावा को मधु, घी और शक्कर के साथ मिलाकर हवन करना चाहिए।
- अगर आपके जीवनसाथी की सेहत में बार-बार उतार-चढ़ाव बना रहता है, तो अपने जीवनसाथी के अच्छे स्वास्थ्य के लिए बगलामुखी जयंती के दिन चार-चार सौ ग्राम सात अलग- अलग अनाज लेकर अलग-अलग पॉलिथीन में डाल दें और उन सातों अनाज को अलग-अलग मंदिरों में दान कर दें।
- अगर आपके घर-परिवार में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, जिसका सीधा असर आपके दांपत्य जीवन पर भी पड़ रहा है तो बगलामुखी जयंती के दिन घर की महिला अपने घर की थोड़ी-सी धूल लेकर एक च़ॉकलेटी रंग के कपड़े में बांधकर, अपने घर से बहुत दूर किसी विराने में दबा दें।
- अगर आपका अपने बिजनेस साझेदार के साथ तालमेल ठीक नहीं चल रहा है या आपका बिजनेस साझेदार आपसे किसी मुद्दे पर खुलकर बात नहीं करता, तो बगलामुखी जयंती के दिन गमले समेत दो सफेद फूल वाले पौधे लें। उनमें से एक गमले को मंदिर में भेंट कर दें और दूसरे सफेद फूल के पौधे को अपने बिजनेस साझेदार को गिफ्ट कर दें।
- अपने मन की शांति के लिए बगलामुखी जयंती के दिन पके हुए सफेद बासमती चावल में पिसी हुई शक्कर डालकर सफेद रंग की गाय को खिलाएं और साथ ही दोनों हाथ जोड़कर गौ माता का आशीर्वाद लें।
- अपने घर की सुख-समृद्धि के लिए बगलामुखी जयंती के दिन सफेद, साफ रूई की बाती बनाकर, घी में डुबोकर रख दें और बगलामुखी जयंती पूरा दिन रखा रहने दें। अगले दिन उन सारी रूई की बाती को एक डिब्बी में डालकर किसी मंदिर में दे आएं।
- अगर आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकलना चाहते हैं, तो बगलामुखी जयंती के दिन आपको अपने भांजे या भतीजे को वस्त्र भेंट करने चाहिए और उनका आशीर्वाद लेना चाहिए।
- अगर आपके वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी चल रही है, तो बगलामुखी जयंती के दिन आपको दक्षिण-पश्चिम दिशा की तरफ मुंह करके हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए और किसी जरूरतमंद व्यक्ति को यथाशक्ति भोजन कराना चाहिए।
- अगर आपके स्वभाव में बहुत अधिक चंचलता है, जिससे आपके काम समय पर पूरे नहीं हो पाते हैं, तो बगलामुखी जयंती के दिन आपको थोड़े-से तिल लेकर बहते जल में प्रवाहित करने चाहिए।
- अगर आप अपने काम में कुशलता हासिल करना चाहते हैं, तो बगलामुखी जयंती के दिन आपको अपने गुरु, कुल पुरोहित या फिर किसी मंदिर के पुजारी का आशीर्वाद लेना चाहिए और उन्हें पीले रंग की कोई वस्तु भेंट करनी चाहिए।
TagsBaglamukhi JayantiUpayशत्रुओंविजयबगलामुखी जयंतीउपायBaglamukhi Jayantienemiesvictoryजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





