धर्म-अध्यात्म

साल के अंत में और आने वाले नए साल 2024 में मां लक्ष्मी इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी

Renuka Sahu
14 Dec 2023 6:27 AM GMT
साल के अंत में और आने वाले नए साल 2024 में मां लक्ष्मी इन राशियों पर मेहरबान रहेंगी
x

शुक्र को धन, भौतिक सुख-सुविधा और रोमांस का कारक ग्रह माना जाता है। शुक्र अब तुला राशि से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। शुक्र के इस राशि में गोचर से एक ऐसी ग्रह स्थिति बनती है जो विभिन्न राशियों के लिए लाभकारी होती है। क्रिसमस के बाद शुक्र अपनी राशि बदलेगा। इस प्रकार अच्छे शुक्र के घर में रहने वाली राशियों को इस दौरान देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। इन राशियों के अच्छे दिन शुरू हो रहे हैं। ऐसे में उनका साल का आखिरी सीजन भी अच्छा जाएगा और मां लक्ष्मी की कृपा से आने वाला साल भी अच्छा रहेगा।

मेष राशि वालों का लक आपका साथ देगा। लवलाइफ सुधरेगी और आपके बिजनेस का प्रॉफिट भी डबल हो जाएगा।

सिंह :- आय के साधनों में वृद्धि के साथ साथ व्यापार भी अब आपके अकेले से नहीं संभल रहा है,इसका विस्तार हो रहा है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलने के योग हैं।

कन्या राशि वाले नई गाड़ी या नया घर खरीद सकते हैं।पारिवारिक कार्यों को लेकर मन प्रसन्न रहेगा। इनकम डबल होने के भी चांस हैं।
राजनीति के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल पद बना रहेगा

मकर राशि वालों का ऐसे तो ऐशो-आराम की चीजों में खर्च बढ़ेगा, लेकिन मां लक्ष्मी की कृपा से बिजनेस अच्छा चल निकलेगा। व्यापार या कार्यक्षेत्र में आपको तरक्की साफ देखने को मिलेगी और धन अलग-अलग जगहों से आपके पास आएगा।

कुंभ राशि के लोगों को शुक्र की चाल से लाभ एवं आय में वृद्धि होगी। भाग्य में सकारात्मक वृद्धि देखेन को मिलेगी। बच्चों की हेल्थ और एजुकेशन अच्छी रहेगी। कुल मिलाकर समय आपके लिए अति उत्तम है।

Next Story