धर्म-अध्यात्म

ज्योतिष शास्त्र: प्यार में अक्सर धोखा खा जाते हैं इन 4 राशि के लोग, जानिए कौन सी हैं वो राशियां

Tara Tandi
23 Dec 2021 4:33 AM GMT
ज्योतिष शास्त्र: प्यार में अक्सर धोखा खा जाते हैं इन 4 राशि के लोग, जानिए कौन सी हैं वो राशियां
x
जब इंसान को प्यार हो जाता है तो वह सब कुछ भूलकर उसी के गीत गाने लगता है, किन्तु समय बीतने के साथ साथ उनके प्रेम की मिठास कम होती जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। जब इंसान को प्यार हो जाता है तो वह सब कुछ भूलकर उसी के गीत गाने लगता है, किन्तु समय बीतने के साथ साथ उनके प्रेम की मिठास कम होती जाती है। क्योंकि प्रेम सोच समझकर नहीं किया जाता है, जब भी कोई ह्रदय को अधिक प्रिय लगने लगता है, वही ह्रदय में बस जाता है। किन्तु जब अपने प्रेमी की हकीकत सामने आती है, तो फिर अपने किये प्रेम पर पछताना पड़ता है।

हमेशा पछताते है इन राशियों के जोड़े:
वृषभ राशि और सिंह राशि: इन दोनों राशियों के जातको के बीच मतभेद तब प्रारंभ होता है, जब ये दोनों अपने रिश्ते की अहमियत को समाझने में असफल होते है। क्योंकि सिंह राशि वाले की इच्छाओं की पूर्ती वृषभ राशि वाले नहीं कर पाते है।
मेष राशि और वृषभ राशि: यदि इन दोनों राशियों के जातक आपस में प्रेम करते है, तो अक्सर इन दोनों के बीच में मतभेद रहता है क्योकि मेष राशि वाले में बहुत आत्म विशवास होता है तथा वह जल्द ही भावुक हो जाते है।
कर्क राशि और मकर राशि: इन दोनों के विचार एक दूसरे से विपरीत होते है यदि इन दोनों राशि के जातक आपस में प्रेम करते है तो दोनों में मतभेद होना तय है क्योकि मकर राशि वालों में बहुत सहनशीलता तथा स्थिरता होती है वहीं कर्क राशि वाले हमेशा सपने देखते रहते है।
वृश्चिक राशि और मिथुन राशि: इन दोनों राशि वालों का यदि प्रेम होता है तो इसका प्रभाव उनके आस पास के लोगों के लिए भी परेशानी उत्पन्न करता है क्योकि मिथुन राशि वालों का स्वभाव उग्र होता है वहीं वृश्चिक राशि वाले विचारशील और मितभाषी स्वाभाव के होते है।


Next Story