- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ashwin Month 2025: ...
धर्म-अध्यात्म
Ashwin Month 2025: अश्विन माह में इन 5 चीजों का दान करने से खुलेंगे आपकी बंद किस्मत के दरवाजे
Sarita
10 Sept 2025 10:31 AM IST

x
Ashwin Month 2025: द्रिक पंचांग के अनुसार, वर्ष 2025 में आश्विन मास 8 सितंबर से प्रारंभ होकर 7 अक्टूबर तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यह मास अत्यंत पवित्र और विशेष होता है। क्योंकि इस माह में पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध और पिंडदान किया जाता है, साथ ही इसी माह में शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होती है, जब माँ दुर्गा की पूजा से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। हिंदू शास्त्रों में इस माह में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है।
मान्यता है कि आश्विन मास में किए गए दान का पुण्य कई गुना बढ़ जाता है और इससे पितरों के साथ-साथ देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं। मान्यता के अनुसार, आश्विन मास में इन चीजों का दान करने से न केवल पितरों का आशीर्वाद मिलता है, बल्कि जीवन में समृद्धि और सौभाग्य भी आता है। आइए जानते हैं, आश्विन मास में कौन सी वे 5 चीजें दान करना बेहद शुभ माना जाता है।
आश्विन मास में इन चीजों का दान करें?
अन्नदान:
आश्विन मास में, विशेष रूप से पितृ पक्ष के दौरान, अन्नदान का विशेष महत्व है। कहा जाता है कि इस माह में गेहूं, चावल और दाल जैसे अनाज का दान करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं। इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है और व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। आप किसी गरीब या ज़रूरतमंद व्यक्ति को अनाज दान कर सकते हैं या किसी अन्नक्षेत्र में भी दान कर सकते हैं।
वस्त्रदान:
आश्विन मास में पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म किए जाते हैं। इस दौरान नए वस्त्र दान करना बहुत पुण्यदायी माना जाता है। आप किसी ज़रूरतमंद ब्राह्मण या गरीब व्यक्ति को धोती, कुर्ता या साड़ी जैसे वस्त्र दान कर सकते हैं। इससे पूर्वज और देवी-देवता दोनों प्रसन्न होते हैं।
जूते-चप्पलदान:
गरुड़ पुराण के अनुसार, पितृ पक्ष में जूते-चप्पल दान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि ऐसा करने से आपके पूर्वजों को मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है और वे सीधे स्वर्ग चले जाते हैं। आप ये चीज़ें किसी ज़रूरतमंद व्यक्ति या संत को दान कर सकते हैं।
शनि देव को लौह धातु बहुत प्रिय है और आश्विन मास में लोहे की वस्तुओं का दान करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है। आप किसी गरीब व्यक्ति को लोहे के बर्तन, कड़ाही या कोई अन्य लोहे की वस्तु दान कर सकते हैं। इससे जीवन की बाधाएँ दूर होती हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।
तिल का दान:
आश्विन मास में तिल का दान भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। विशेष रूप से काले तिल का दान करने से व्यक्ति को ग्रहों के दुष्प्रभावों से मुक्ति मिलती है। आप किसी मंदिर या ब्राह्मण को तिल का दान कर सकते हैं। यह दान पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए भी बहुत शुभ माना जाता है।
Next Story





