- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ashadha Amavasya 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Ashadha Amavasya 2025: आषाढ़ अमावस्या पर करें ये पांच महत्वपूर्ण काम, दूर होंगी सभी बाधाएं
Sarita
25 Jun 2025 11:26 AM IST

x
Ashadha Amavasya 2025: हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को महत्वपूर्ण माना जाता है। हर माह इस तिथि पर विशेष पूजा अर्चना की जाती है। आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि पर भी स्नान, दान और पूजा का विधान है। अमावस्या तिथि पितरों को प्रसन्न करने से लिए भी सबसे उत्तम मानी जाती है। आज आषाढ़ मास की अमावस्या है। इस दिन चंद्रमा मिथुन राशि में रहेंगे और मृगशिरा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा। ऐसे में यह तिथि पितृ तर्पण, कालसर्प योग निवारण, तंत्र-शांति और दरिद्रता नाश के लिए विशेष मानी गई है। कहा जाता है कि इस दिन किए गए पांच कार्य जीवन में सकारात्मक बदलाव लाते हैं और पितरों की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं कि इस दिन कौन से पांच काम करने चाहिए।
पितृ तर्पण करें:
सुबह स्नान के बाद कुशा, काले तिल और जल से तर्पण करें। यह पितृ दोष से मुक्ति दिलाता है और पूर्वजों का आशीर्वाद मिलता है। साथ ही “ॐ पितृभ्यः स्वधा नमः” मंत्र का जप करें।
पीपल की पूजा करें:
इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है। इसमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। पीपल पर जल चढ़ाकर दीप जलाएं और सात बार परिक्रमा करें।
आषाढ़ अमावस्या के दिन तिल, अन्न, वस्त्र, जूते, छाता, दक्षिणा आदि का दान करें। दान किसी जरूरतमंद या वृद्ध ब्राह्मण को करें। इसका अलावा आप उन्हें भोजन भी करवा सकते हैं।
जल स्रोतों की सफाई:
जल शुद्धि इस दिन का एक महत्वपूर्ण अंग है। तालाब, कुएं आदि की सफाई करें या वहां दीप जलाएं। गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक भी लाभकारी होता है।
कालसर्प और राहु-केतु दोष निवारण:
इस रात्रि को हनुमान जी या कालभैरव की पूजा विशेष रूप से शुभ मानी जाती है। इससे राहु-केतु और कालसर्प दोष से राहत मिलती है, साथ ही जीवन की बाधाएं भी दूर होती हैं।
Next Story





