- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Ashadh Month Ekadashi...
धर्म-अध्यात्म
Ashadh Month Ekadashi 2025: आषाढ़ मास में कब रखा जाएगा एकादशी व्रत, जानें पारण की सही तिथि और समय
Sarita
11 Jun 2025 9:06 AM IST

x
Ashadh Month Ekadashi 2025: एकादशी का व्रत माह में दो बार किया जाता है. यह व्रत मुख्य रूप से भगवान विष्णु को समर्पित हैं. मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने वाले पर भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. आषाढ़ माह में सबसे पहले योगिनी एकादशी, उसके बाद देवशयनी एकादशी का व्रत किया जाएगा. कहते हैं देवशयनी एकादशी के बाद से भी भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले जाते हैं|
योगिनी एकादशी कब है:
वैदिक पंचांग के अनुसार. आषाढ़ माह कृष्ण पक्ष की एकादशी यानी योगिनी एकादशी तिथि की शुरुआत 21 जून को सुबह 7 बजकर 18 मिनट पर होगी. वहीं तिथि का समापन 22 जून को सुबह 4 बजकर 27 मिनट होगा. उदया तिथि के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत 21 जून को किया जाएगा|
योगिनी एकादशी पारण का समय:
एकदाशी व्रत का पारण द्वादशी के दिन किया जाता है. वैदिक पंचांग के अनुसार योगिनी एकादशी व्रत का पारण का समय 22 जून को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट से लेकर 4 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. इस दौरान व्रती विधि-विधान से व्रत का पारण कर सकते हैं|
देवशयनी एकादशी कब है:
हिंदू पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 5 जुलाई को शाम को 6 बजकर 58 मिनट पर शुरू होगी. वहीं तिथि का समापन 6 जुलाई को रात 9 बजकर 14 मिनट पर होगा. उदया तिथि के अनुसार इस बार देवशयनी एकादशी का व्रत 6 जुलाई को किया जाएगा|
वैदिक पंचांग के अनुसार, देवशयनी एकादशी व्रत का पारण 7 जुलाई को किया जाएगा. पारण का समय सुबह 5 बजकर 29 मिनट से लेकर 8 बजकर 16 मिनट तक रहेगा|
TagsAshadh Month Ekadashiआषाढ़ मासएकादशी व्रतसमयAshadh Month EkadashiAshadh monthEkadashi fasttime जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





