धर्म-अध्यात्म

Amalaki Ekadashi 2026 Mantras: आमलकी एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जप, मिलेगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति

Sarita
27 Feb 2026 12:45 PM IST
Amalaki Ekadashi 2026 Mantras: आमलकी एकादशी के दिन करें इन मंत्रों का जप, मिलेगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति
x
Amalaki Ekadashi 2026 Mantras: आज आमलकी एकादशी का व्रत है. भक्त भगवान विष्णु की पूजा-अराधना कर रहे हैं. ये व्रत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन होता है. आमलकी एकादशी को रंगभरी एकादशी के रूप में भी जाना जाता है. इस दिन काशी में होली खेली जाती है. वैसे तो हर एक एकादशी बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, लेकिन आमलकी एकादशी बड़ी ही विशेष मानी जाती है|
यह एकमात्र ऐसी एकादशी है जिसमें भगवान विष्णु के साथ-साथ आंवले के वृक्ष की पूजा की जाती है. आंवला भगवान विष्णु को अतिप्रिय है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से पूजा और मंत्रों का जाप करने से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्त होती है, इसलिए आमलकी एकादशी के दिन विधिवत रूप से भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करना चाहिए|
आमलकी एकादशी मंत्र:
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय
ये मंत्र बहुत ही सरल और प्रभावशाली है. ये मंत्र सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करता है.
ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्॥
आमलकी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के गायत्री मंत्र का जप करें. इससे मानसिक शांति प्राप्त होती है.
शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशं, विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्। लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यं, वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥
ये मंत्र सभी पापों से मुक्ति दिलाता है. आमलकी एकादशी के दिन इस मंत्र का जप अवश्य करें.
ऊं नमो नारायणाय
ये मंत्र मोक्ष प्राप्ति का मंत्र माना जाता है. भगवान विष्णु के मोक्ष प्राप्ति मंत्र का विधि-विधान से करें.
अच्युतानन्त गोविन्द नामोच्चारणभेषजात्। नश्यन्ति सकला रोगाः सत्यं सत्यं वदाम्यहम्॥
आमलकी एकादशी के दिन इस मंत्र का जप करन से बिमारियों से मुक्ति मिलती है. आरोग्य प्राप्त होता है.
आमलकी एकादशी के दिन आंवले की पेड़ की पूजा करते समय इस मंत्र का जप करें|
Next Story