धर्म-अध्यात्म

लव लाइफ सारी प्रॉब्लम दूर कर देगा एलोवेरा का वास्तु उपाय

Khushboo Dhruw
2 Dec 2023 2:49 PM GMT
लव लाइफ सारी प्रॉब्लम दूर कर देगा एलोवेरा का वास्तु उपाय
x

एलोवेरा वास्तु उपाय : आयुर्वेद में एलोवेरा को एक औषधिय पौधा कहा गया है। एलोवेरा का उपयोग शरीर के स्वास्थ्य और त्वचा तथा बालों की सुंदरता को बनाए रखने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते है एलोवेरा का वास्तु शास्त्र में भी खास महत्व बताया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, एलोवेरा के कुछ वास्तु उपाय आपके कटी समस्याओं को दूर कर सकता है खासकर लव लाइफ से जुड़ी समस्या तो जानिए क्या है एलोवेरा के वास्तु उपाय :

एलोवेरा के चमत्कारी उपाय

नौकरी की समस्या के लिए : अगर आपको नौकरी से जुड़ी कोई समस्या है तो घर की पश्चिम दिशा में एलोवेरा का पौधा लगाएं। इससे आपके जीवन में तरक्की के रास्ते खुलेंगे साथ ही घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।

लव लाइफ के लिए : अगर आपका लव पार्टनर या पति आपसे झगड़ रहा है और आपके बीच लगातार मनमुटाव रहता है तो घर की पूर्व दिशा में एलोवेरा का पौधा रखें। ऐसा करने से लव लाइफ और पारिवारिक जीवन में प्यार बढ़ता है।

आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए : अगर आपकी आर्थिक स्थिति कमजोर है और घर में हमेशा पैसों की तंगी बनी रहती है तो आपको अपने घर या बगीचे में एलोवेरा का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से घर में धन आकर्षित होता है और मन भी शांत रहता है।

इस दिशा में भूलकर भी एलोवेरा न रखें : घर में एलोवेरा का पौधा रखना शुभ माना जाता है। लेकिन अगर आप इसे गलत दिशा में रखते हैं तो यह अशुभ परिणाम देता है। वास्तु के अनुसार एलोवेरा का पौधा हमेशा सही दिशा में रखना चाहिए। भूलकर भी इस पौधे को उत्तर पश्चिम दिशा में न रखें। इससे घर में परेशानियां आती हैं।

Next Story