- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Akshaya Tritiya 2025:...
धर्म-अध्यात्म
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया पर धन के देवता को कैसे करें प्रसन्न
Sarita
29 April 2025 11:34 AM IST

x
Akshaya Tritiya 2025: 30 अप्रैल को वो दिन आने वाला है, जिस दिन का हिन्दू धर्म में बहुत महत्व है और वो दिन है अक्षय तृतीया या आखा तीज का. मान्यता है इस दिन जो भी करो वो बढ़कर मिलता है. यही कारण है कि इस दिन सभी अपने धन को बढ़ाने के सभी जतन करते हैं. इस दिन धन के देवता कुबेर की पूजा का भी महत्व है. उत्तर दिशा कुबेर देव की दिशा मानी जाती है. यही कारण है कि ये धन धान्य की दिशा होती है. वेल्थ और अपॉर्चुनिटी की दिशा होती है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना जाता है. आइए जानते हैं इस दिशा में क्या रखें कि धन के देवता कुबेर की विशेष कृपा हम पर बनी रहे. इस दिशा में वास्तु दोष होने से बचना चाहिए जैसे कि इस दिशा में टॉयलेट होना, किचन होना, गलत रंगों का होना. वास्तु शास्त्र में घर की हर दिशा का अपना महत्व है. यही कारण है कि घर का इंटीरियर भी दिशा संवत होना चाहिए.
घर की तिजोरी की दिशा:
धन के देवता कुबेर उत्तर दिशा के स्वामी हैं इसलिए घर की तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए ऐसा करने से घर में कभी पैसे की कमी नहीं होगी और घर में लक्ष्मी स्थिर रहेंगीं.
नीले रंग का प्रभाव:
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा में नीले रंग प्रयोग बढ़ा दें जैसे कि ,दीवारों का रंग, पर्दे, इंटीरियर इत्यादि. यहां नीले रंग का पिरमिड भी रख सकते हैं. ऐसा करने से आपके घर में धन बरसेगा.
इस दिशा को थोड़ा लाइट रखें:
इसके दिशा की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें. ज्यादा भारी भरकम सामान या फर्नीचर इस दिशा में रखने से बचें. ऐसा करने से घर में आर्थिक तंगी नहीं रहेगी.
इस दिशा में कुबेर की मुर्ति लाकर रखें:
घर में आर्थिक संपन्नता बनाए रखने के लिए घर की उत्तर दिशा में एक कुबेर की मुर्ति लाकर रखें. अक्षय तृतीया पर आप ये काम जरूर करें. इससे आपके निवेश बढ़ जायेंगे खासकर सोना चांदी आपके घर में बढ़ने लगेगा.
कुबेर यंत्र:
इस दिन आप कुबेर यंत्र घर ला सकते हैं. इसे घर में स्थापित करने से आर्थिक लाभ होगा. घर की उत्तर दिशा में कुबेर यंत्र स्थापित करने से आर्थिक समृद्धि आती है.
इस दिन कुबेर कुमकुम लाएं:
इस दिन हरा कुमकुम घर लेकर आयें, जिसे कुबेर कुमकुम भी कहा जाता है. ये अच्छे स्वास्थ्य, धन, समृद्धि को आकर्षित करता है. धन के देवता कुबेर को चढ़ाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है.
जेड प्लांट को कुबेर देव का पौधा कहा जाता है इस दिन जेड का पौधा लगाने से लाभ होता है.आप इस पौधे को उत्तर दिशा में लगाएं. घर में ये आपके पैसे के फ्लो को बढ़ा देगा|
TagsAkshaya Tritiyअक्षय तृतीयाधनदेवताप्रसन्नAkshaya TritiyAkshaya TritiyaWealthGodPleasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





