- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Akshaya Tritiya 2025...
धर्म-अध्यात्म
Akshaya Tritiya 2025 Daan: अक्षय तृतीया पर करें इन चीजों का दान,कभी नहीं होती पैसों की कमी
Sarita
12 April 2025 9:49 AM IST

x
Akshaya Tritiya 2025 Daan: वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 29 अप्रैल को शाम 05 बजकर 31 मिनट से शुरू होगी और अगले दिन यानी 30 अप्रैल को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट पर तिथि खत्म होगी. उदया तिथि के अनुसार, अक्षय तृतीया का पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा|
अक्षय तृतीया यानी वह त्योहार जो हमें हमारे कर्मों का अक्षय फल प्रदान करता है. इस दिन दान करने से सबसे श्रेष्ठ माना गया है. मान्यता है कि इस दिन हमें सत्कर्म करने चाहिए जो कि हमें अक्षय पुण्य प्रदान करते हैं और ऐसे पुण्य से हमारा जीवन सुख और शांति से व्यतीत होता है. शास्त्रों में अक्षय तृतीया पर खरीदारी करने का जितना महत्व माना गया है और उतना ही महत्व इस दिन दान करने का भी बताया गया है. वहीं इस दिन जरूरतमंदों को कुछ विशेष चीजों का दान करने से व्यक्ति को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है|
इन चीजों का करे दान:
अक्षय तृतीया के दिन जल से भरे पात्र का दान करना करना शुभ माना जाता है. इस दिन आप मटके या कलश का दान कर सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि इसको खाली दान नहीं करना चाहिए. इसमें जल या चीनी डालकर दान करें|
अक्षय तृतीया के दिन सफेद चीजों का दान करना बहुत ही शुभ माना जाता है. इसमें आप दूध, दही, चीनी, खीर, शंख और सफेद कपड़े आदि का दान कर सकते हैं. इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति है और कुंडली में चंद्रमा की स्थित भी मजबूत होती है|
अक्षय तृतीया के दिन गरीबों व जरूरतमंदों को क्षमता के अनुसार अनाज, कपड़े तथा धन आदी का दान कर करना अच्छा होता है. इससे व्यक्ति को शुभ फलों की प्राप्ति होती है.
पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए अक्षय तृतीया के दिन पूर्वजों के नाम पर उनकी भोजन तथा वस्तुओं आदि का दान कर सकते हैं. ऐसा करने से व्यक्ति को पितरों का कृपा प्राप्त होती है. साथ ही इस दिन ब्राह्मणों का भोजन करवाना चाहिए|
TagsAkshaya Tritiya 2025 Daanअक्षय तृतीयादानAkshaya Tritiya 2025 DaanAkshaya Tritiyadonationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





