- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Akshya Tritiya 2025: ...
धर्म-अध्यात्म
Akshya Tritiya 2025: इस मूलांक के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है अक्षय तृतीया, धन-धान्य में होगी वृद्धि
Sarita
29 April 2025 12:33 PM IST

x
Akshya Tritiya 2025: इस बार यह शुभ दिन 30 अप्रैल को पड़ रहा है। यह पर्व माता लक्ष्मी और भगवान विष्णु की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा और विश्वास से की गई पूजा का फल कई गुना बढ़कर मिलता है। इस दिन शुभ वस्तुओं की खरीद से जीवन में कभी भी धन और सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार की अक्षय तृतीया विशेष रूप से उन लोगों के लिए भाग्यशाली रहने वाली है जिनका मूलांक 1 है। मूलांक 1 उन लोगों का होता है जिनका जन्म किसी भी महीने की 1, 10, 19 या 28 तारीख को हुआ हो। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
मूलांक 1 के लिए अक्षय तृतीया के शुभ संकेत
1 तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्म 1 तारीख को हुआ है, उनके प्रयासों को इस दिन मनचाही सफलता मिल सकती है। आर्थिक पक्ष पहले की तुलना में बेहतर होगा और किसी रुके हुए कार्य में प्रगति के संकेत भी दिख रहे हैं।
10 तारीख को जन्मे लोग
10 तारीख को जन्म लेने वाले लोगों का मूलांक 1 होता है। इनके लिए यह दिन आर्थिक समृद्धि लेकर आ सकता है। आपको अटका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है और कार्यस्थल पर उन्नति के योग भी बन रहे हैं।
19 तारीख को जन्मे लोग
जिन लोगों का जन्मदिन 19 तारीख को आता है उनका मूलांक भी एक होता है। इनके करियर में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। इनका विदेश में नौकरी पाने का सपना भी साकार हो सकता है। इसके अलावा कोई नई संभावनाएं दस्तक दे सकती हैं।
28 तारीख को जन्मे लोगों को इस दिन किसी नए अवसर की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। इस दिन आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं, तो आपके पक्ष में जा सकता है।
TagsAkshya Tritiyaमूलांकशुभअक्षय तृतीयाnumberauspiciousAkshaya Tritiyaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





