- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Akshaya Tritiya...
धर्म-अध्यात्म
Akshaya Tritiya 2025:24 साल बाद अक्षय तृतीया के दिन बनेगा ये शुभ योग, इन 5 राशियों को मिलेगा जबरदस्त लाभ
Sarita
30 April 2025 7:34 AM IST

x
Akshaya Tritiya 2025: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म की शुभ तिथियों में से एक है। साल 2025 में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। इस साल अक्षय तृतीया पर अक्षय योग भी बनने जा रहा है। यह योग 24 साल पहले 26 अप्रैल के दिन अक्षय तृतीया पर बना था। अक्षय तृतीया जैसे शुभ अवसर पर अक्षय योग का बनना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद अहम माना जा रहा है। यह योग तब बनता है जब गुरु और चंद्रमा की युति होती है। अक्षय तृतीया के दिन चंद्रमा और गुरु वृषभ राशि में एक साथ होंगे। इस योग के बनने से किन राशियों को अक्षय तृतीया और इसके बाद शुभ परिणाम मिल सकते हैं, आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
मेष राशि
अक्षय तृतीया पर अक्षय योग का बनना आपके पारिवारिक जीवन में खुशियां लेकर आएगा। इस दौरान मेष राशि के जातकों को बड़ा धन लाभ भी हो सकता है। आपकी मेहनत रंग लाएगी जिससे करियर और शिक्षा के क्षेत्र में आप उचित परिणाम प्राप्त करेंगे। वैवाहिक जीवन में भी सुधार आएगा।
वृषभ राशि
अक्षय योग के बनने से आपकी बुद्धि और विवेक में निखार आएगा। तिजोरी में धन इस दौरान बढ़ सकता है। आपको कमाई के नए स्रोत मिलेंगे। आपके जीवन में जो परेशानियां चली आ रही थीं उनका भी अंत हो सकता है। सेहत में सुधार आएगा इसलिए आप जीवन का आनंद ले पाएंगे।
कर्क राशि
इस राशि वालों को सामाजिक स्तर पर सम्मान की प्राप्ति हो सकती है। बीते समय में आपके द्वारा किए गए कार्यों का भी शुभ परिणाम आपको प्राप्त होगा। करियर के क्षेत्र में प्रगति के मार्ग पर अग्रसर होंगे। आपकी कोई योजना इस दौरान सफल हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से बिगड़ते कार्य भी बनेंगे।
सिंह राशि
जिन खुशियों की आशा आप अपने जीवन में करते हैं वो आपको इस दौरान मिल सकती हैं। आर्थिक पक्ष में आशातीत सुधार आपको देखने को मिल सकता है। करियर के क्षेत्र में आपकी बातों से सीनियर्स प्रसन्न होंगे, कुछ लोगों की पदोन्नति हो सकती है। इस राशि के कुछ लोग मांगलिक कार्यों में इस दौरान हिस्सा ले सकते हैं।
आपके अटके कार्य भी इस दौरान पूरे हो सकते हैं। अचानक बड़ी धन राशि प्राप्त होने के भी योग हैं। आप अपने कार्य के प्रति गंभीर होंगे और इसका अच्छा परिणाम भी आपको प्राप्त होगा। नए लोगों से संपर्क बनेंगे। कुछ लोगों को यात्राओं के जरिए लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
TagsAkshaya Tritiya24 सालअक्षय तृतीयाशुभ योग24 yearsauspicious yogaजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





