धर्म-अध्यात्म

2 दिन बाद ग्रहों के सेनापति मंगल करने जा रहे स्वराशि में प्रवेश, इन राशियों की बढ़ाएंगे परेशानी

Renuka Sahu
26 Jun 2022 2:14 AM GMT
After 2 days, the commander of the planets going to Mars will enter the zodiac, the problems of these zodiac signs will increase
x

फाइल फोटो 

ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में मंगल ग्रह को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल के शुभ होने पर जहां व्यक्ति का भाग्योदय हो जाता है, वहीं मंगल के अशुभ होने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। 27 मई को मंगल अपनी स्वराशि मेष में प्रवेश कर जाएंगे। मंगल के मेष राशि में प्रवेश करने से कुछ राशि वालों को विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं मंगल के मेष राशि में गोचर करने से किन राशि वालों की परेशानियां बढ़ सकती हैं-

वृष राशि-
मेहनत पूरी होगी लेकिन फल उसके अनुसार नहीं मिलेगा।
शांति और धैर्य रखने की जरूरत है।
धन- हानि हो सकती है।
किसी भी काम के अच्छे बुरे पहलु को परखे बिना कोई भी कार्य आप जल्दबाजी में न करें।
जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करें।
कन्या राशि-
सावधानी की खास जरुरत है।
नकरात्मक विचार परेशान कर सकते हैं।
संचित धन में कमी आए सकती है।
धन की समस्या भी हो सकती है।
ध्यान दें कहीं, बेकार की बातों में कतई न पड़ें।
तुला राशि-
पैसा न फंसाएं तो ही आप फायदे में रहेंगे।
सावधान रहने की सख्त जरूरत है।
कोई नया काम शुरू करने से पहले सावधान रहें।
परेशानियां सामने आ सकती हैं।
कार्यक्षेत्र में बदलाव संभव है।
मीन राशि-
व्यापार और कार्यस्थल पर आपकी किस्मत साथ नहीं देगी।
रुके हुए काम और टलेंगे।
किसी बड़े निवेश से बचें।
इस समय अपना विशेष ध्यान रखें।
नया कार्य शुरू करने से पहले अच्छी तरह सोच- विचार कर लें।
दांपत्य जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
Next Story