धर्म-अध्यात्म

जीवन में अपनाए ये चाणक्य नीति

Khushboo Dhruw
19 Aug 2023 3:00 PM GMT
जीवन में अपनाए ये चाणक्य नीति
x
आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया हैं इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया हैं जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य सफलता के शिखर को प्राप्त करता हैं चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर विषय पर अपनी नीतियों का निर्माण किया हैं।
आचार्य चाणक्य ने मनुष्य की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया हैं जिसके कारण व्यक्ति हमेशा ही दरिद्रता, गरीबी और दुख से भरा जीवन जीता हैं तो आज हम इसी विषय में आपको जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
आज की चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य की नीति कहती हैं कि जो मनुष्य आलसी होते हैं उनका पूरा जीवन गरीबी और दरिद्रता में गुजर जाता हैं ऐसे लोग हमेशा ही दुखी रहते हैं। चाणक्य नीति अनुसार घमंड व्यक्ति के पतन का कारण बनता हैं ऐसे में सफलता और सुख पाने के लिए अभिमान को अपने जीवन में स्थान ना दें।
चाणक्य नीति की मानें तो भय मनुष्य की असफलता का सबसे प्रमुख कारण होता हैं क्योंकि जो लोग भय से ग्रस्ति रहते हैं वे अपने जीवन में कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं ऐसे लोगों को सफलता प्राप्त नहीं होती हैं ऐसे में इससे बचना जरूरी हैं। इसके अलावा जो लोग भूख से अधिक भोजन करते हैं वे भी जीवन में कभी धनवान नहीं बन पाते हैं ऐसे में इस आदत से बचना चाहिए।
Next Story