धर्म-अध्यात्म

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पैरों की उंगलियां बताएगी आपका भविष्य और व्यवहार

Apurva Srivastav
25 May 2023 4:00 PM GMT
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पैरों की उंगलियां बताएगी आपका भविष्य और व्यवहार
x
अक्सर हम अगर किसी के बारे में जानना चाहते हैं तो आम तौर पर उनके हाव भाव और व्यवहार को देखकर हम उस इंसान का पता लगाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि, सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार आप किसी व्यक्ति की बनावट से भी उसके बारे में जान सकते हैं। जैसे कि. सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार पैरों की उंगलियां भी आपका भविष्य और व्यवहार भी बता सकती है।
पैरों की उंगलियों में दूरी
अगर किसी व्यक्ति के पैरों की उंगलियों में दूरी होती है तो इसका मतलब ये है कि, ऐसा व्यक्ति भीड़ में रह कर भी अकेला महसूस करते हैं। दूसरे शब्दों में ये लोग परिवार में होकर भी अलग-अगल महसूस करते हैं।
एक जैसी सारी उंगलियां
शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की सारी उंगलियां बराबर होती हैं वो कला प्रेमी व्यक्ति होता है। ये लोग अपनी मीठी-मीठी बातों से सामने वाले को आसानी से अपनी ओर प्रभावित कर सकते हैं।
अंगूठा और दूसरी उंगली बराबर
अगर किसी व्यक्ति का अंगूठा और उसके बाजू वाली उंगली बराबर होती हैं वो व्यक्ति काफी रौबीला होते हैं। ऐसे व्यक्ति दूसरों पर अपना खूब रौब झाड़ते हैं। ये लोग लड़-झगड़कर किसी भी तरह अपनी बात मनवा लेते हैं। कई बार इस वजह से दूसरों को भी नुकसान पहुंचा देते हैं।
घटते क्रम में उंगलियां
किसी इंसान के पैरों की उंगलियां अगर घटते क्रम में हैं तो इसका मतलब ये है कि, वो काफई प्रभावशाली हैं। वो अपने आगे किसी को ज्यादा नहीं समझते हैं। साथ ही कभी-कभी उनकी ये आदत गृहस्थि बरबाद भी कर देती है।
अंगूठे से बड़ी दूसरी उंगली
ऐसे लोग व्यवहार से काफी मीठे होते हैं। साथ ही इनकी मीठी बोली की वजह से ये लोगों के दिलों पर राज करते हैं। जहां जाते हैं वहां अपनी एक अलग पहचान बना लेते हैं।
Next Story