धर्म-अध्यात्म

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार पैसों के मामले ये लोग होते है लकी

Apurva Srivastav
13 Sept 2023 8:23 PM IST
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार पैसों के मामले ये लोग होते है लकी
x
हस्तरेखा शास्त्र:हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, आकृतियां और निशान बने होते हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी अहम जानकारी प्रदान करते हैं।
हथेली पर शुभ अशुभ दोनों तरह की रेखाएं बनी होती है शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और खुशहाली का संकेत देती है तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों की ओर इशारा करती है। आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा कुछ एक ऐसी रेखा के बारे में बता रहे हैं जिसके हथेली पर होने से व्यक्ति बहुत भाग्यशाली और सफल कहलाता है तो आइए जानते है कि वो कौन सी रेखा है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली में सूर्य रेखा से निकलकर कुछ शाखाएं उपर उंगली की ओर जाए तो इससे सूर्य के गुणों में वृद्धि होती है वही नीचे की ओर जाने से गुणों में कमी आती है। सूर्य पर्वत से निकलकर कोई रेखा गुरु पर्वत तक पहुंचे तो ऐसा जातक अपने जीवन में सफल राजनीतिक बनता है और इनके जीवन में धन दौलत की कोई कमी नहीं रहती है। इसके अलावा सूर्य से निकलकर कोई रेखा मंगल तक पहुंचे तो ऐसे लोग निडर कहलाते हैं ये बड़े साहसी होते हैं।
इस वजह से इन्हें अपने जीवन में खूब सफलता हासिल होती है। इसके अलावा सूर्य पर्वत से अगर कोई रेखा निकलकर शनि तक जाए या शनि से कोई रेखा सूर्य पर्वत तक पहुंचे तो ऐसे जातक भी भाग्यशाली कहलाते हैं। इनमें विशेष योग्यता होती है और ये हर काम में चतुर होते है। ये जातक अपनी मेहनत और योग्यता के बल पर सभी सुख सुविधाओं को प्राप्त करते है धन की कमी भी इनके जीवन में नहीं रही है।
Next Story