धर्म-अध्यात्म

हस्तरेखा शास्त्र अनुसार ये है हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाएं

Apurva Srivastav
27 Sept 2023 7:36 PM IST
हस्तरेखा शास्त्र अनुसार ये है हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाएं
x
हस्तरेखा शास्त्र; हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं निशान और आकृतियां बनी होती है जिनका जातक के जीवन में और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता है हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं शुभ अशुभ दोनों तरह की होती है।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार शुभ रेखाएं जीवन में सुख समृद्धि और तरक्की की ओर संकेत करती है तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों व असफलताओं की ओर इशारा करती है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी ही अशुभ रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो व्यक्ति के जीवन में संघर्ष का कारण होती हैं।
हथेली पर बनने वाली अशुभ रेखाएं—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिन जातक की हथेली में राहु रेखा होती है उनका पूरा जीवन चिंता, फिक्र और रुकावटों में गुजर जाता है ऐसे लोग अधिकतर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करते हैं इन्हें जीवन में सफलता पाने के लिए अधिक संघर्ष करना पड़ता है इसके अलावा अगर हाथ पर अधिक रेखाएं आड़ी और तिरछी होती है तो ऐसे लोगों को बार बार असफलता मिलती है।
इन लोगों को अपने जीवन में अधिक संघर्ष करना पड़ता है ऐसा जातक जीवन में बुरी तरह उलझा रहता है साथ ही इन्हें पेट संबंधी बीमारिया, भय, घबराहट हमेशा बनी रहती है। अगर किसी जातके की हथेली में शनि पर्वत पर क्रॉस की आकृति बनी होती है तो ऐसे लोगों को बदनामी का सामना करना पड़ता है ये लोग कानूनी मामलों में भी सजा भोगते हैं साथ ही इनका अंतिम समय बहुत बुरा होता है।
Next Story