धर्म-अध्यात्म

गरुड़ पुराण अनुसार नित दिन इन देवी-देवताओं की उपासना करनी चाहिए

Apurva Srivastav
19 Jan 2023 11:30 PM IST
गरुड़ पुराण अनुसार नित दिन इन देवी-देवताओं की उपासना करनी चाहिए
x

हिंदू धर्म में सभी 18 पुराणों में गरुड़ पुराण को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें भगवान विष्णु ने अपने प्रिय वाहन गरुड़ देव को बताया है कि व्यक्ति को जीवन में किन-किन नियमों का पालन करना चाहिए। जिनके कारण उसे मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होगी। साथ ही यह भी बताया है कि इन नियमों का पालन करने से व्यक्ति अपने जीवन में आसानी से सफलता प्राप्त कर सकता है। गरुड़ पुराण में सत्य, अहिंसा और सत्कर्म के साथ-साथ धर्म के विषय में भी विस्तार से बताया गया है। गरुड़ पुराण के एक श्लोक में बताया गया है कि व्यक्ति को नित दिन किन 6 देवी-देवताओं की उपासना करनी चाहिए। जिससे वह जीवन में उन्नति प्राप्त कर सकता है। आइए जानते हैं-


गरुड़ पुराण के अनुसार इन देवी-देवताओं की करें उपासना
विष्णुरेकादशी गंगा तुलसीविप्रधेवनः असारे दुर्गसंसारे षट्पदी मुक्तिदायिनी ।।

इस श्लोक में बताया गया है कि एक व्यक्ति को नित दिन भगवान विष्णु, एकादशी व्रत, मां गंगा, माता तुलसी, ज्ञानी पुरुष और गाय की उपासना करनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि भगवान विष्णु अपने भक्तों के सभी कष्ट दूर कर देते हैं और जो व्यक्ति भगवान विष्णु की उपासना के साथ कोई भी कार्य करता है, उसमें वह सदैव सफलता प्राप्त करता है। इसके साथ सभी व्रतों में एकादशी व्रत को श्रेष्ठ माना जाता है। साथ ही मां गंगा की उपासना करने से भी व्यक्ति को पुण्य की प्राप्ति होती है।

गरुड़ पुराण में यह भी बताया क्या कि जो व्यक्ति नित दिन मां तुलसी की उपासना करता है और उनके समक्ष दीपक जलाता है, उसे सभी प्रकार के सुख की प्राप्ति होती है। इसके साथ जो व्यक्ति श्रेष्ठ एवं विद्वानों का सम्मान करता है, वह हमेशा सफल होता है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार गाय के शरीर में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए गाय को माता के रूप में पूजा जाता है। गौ माता की सेवा और उपासना करने से सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और व्यक्ति को पुण्य के समान फल की प्राप्ति होती है।


Next Story