धर्म-अध्यात्म

चाणक्य की नीति अनुसार इन लोगो समझ कर करें दोस्ती और दुश्मनी

Khushboo Dhruw
20 Sep 2023 4:22 PM GMT
चाणक्य की नीति अनुसार इन लोगो समझ कर करें दोस्ती और दुश्मनी
x
आचार्य चाणक्य ; आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया हैं इनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर में प्रसिद्ध है जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता है। चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीति शास्त्र में पिरोया है जिसका अनुसरण करने वाला मनुष्य जीवन में सफलता के शिखर को प्राप्त करता है चाणक्य ने मानव जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियां बनाई हैं।
चाणक्य ने अपनी नीतियों के द्वारा कुछ ऐसे लोगों के विषय में भी बताया है जिनसे दोस्ती और दुश्मनी सोच समझ कर करनी चाहिए वरना ये व्यक्ति पर भारी पड़ सकती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं।
आज की चाणक्य नीति—
आचार्य चाणक्य की नीति अनुसार कवियों से दोस्ती और दुश्मनी दोनों ही सोच समझकर ही करनी चाहिए क्योंकि कवि अपनी कविताओं के माध्यम से किसी भी बात को बड़ी आसानी से कह सकता है। चाणक्य अनुसार जो लोग हमेशा शराब के नशे में डूबे रहते हैं उसके साथ कभी भी मित्रता नहीं करनी चाहिए नशे में व्यक्ति अपनी सारी मर्यादा को भूल जाता है और उसके मन में जो आता है वह उसे बोल देता हैं ऐसे में नशा करने वाले लोगों से हमेशा ही दूरी बना कर रखना ही उचित होता है।
इसके अलावा स्वार्थी लोगों से भी हमेशा बचकर ही रखना चाहिए क्योंकि वे केवल अपने ही विषय में सोचते हैं ऐसे लोग दूसरों के बारे में नहीं सोचते हैं और अपने स्वार्थ के चक्कर में किसी को भी धोखा दे सकते हैं। यही कारण है कि चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को स्वार्थी लोगों से हमेशा सावधान रहना चाहिए।
Next Story