धर्म-अध्यात्म

चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में बदलाव ला सकती हैं ये बातें

Khushboo Dhruw
12 Jun 2023 2:42 PM GMT
चाणक्य नीति के अनुसार जीवन में बदलाव ला सकती हैं ये बातें
x
चाणक्य को महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया हैं जिनकी नीतियां पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं चाणक्य ने अपने जीवन के अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया हैं जिसका अनुसरण अगर कोई व्यक्ति कर लेता हैं तो उसका पूरा जीवन सरल और सफल हो जाता हैं।
आचार्य चाणक्य ने मनुष्य जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया हैं। आचार्य चाणक्य ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो व्यक्ति के जीवन में बड़ा और सकारात्मक बदलाव लेकर आ सकती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं।
आचार्य चाणक्य की नीति—
चाणक्य नीति कहती हैं कि मनुष्य को कभी भी अपनी कमजोरी किसी दूसरें को नहीं बताना चाहिए अगर आप ऐसा करते हैं तो वह इन कमजोरियों का लाभ उठा सकता है और आपको परेशानी में डाल सकता हैं ऐसे में अपनी कमजोरी मित्र, रिश्तेदार या फिर पत्नी से भी नहीं बतानी चाहिए। चाणक्य नीति कहती हैं कि कुबेर भी अपने आय से अधिक अगर खर्च करेंगे तो वह भी कंगाल हो जाएंगे। इसलिए धन कमाए और उसकी बचत जरूर करें।
चाणक्य नीति अनुसार अगर आपका कोई मित्र आपकी बात को गौर से सुनने की जगह अनसुना कर रहा है तो वह आपके विश्वास के लायक नहीं हैं। ऐसे लोगों से भूलकर भी अपने राज ना शेयर करें। आचार्य चाणक्य की नीति कहती हैं कि आप में भले कितने ही गुण क्यों ना हो लेकिन अगर आप में घमंड का अवगुण हैं तो यह आपके सारे गुणों का नाश कर देता हैं ऐसे में इस अवगुण को तुरंत ही त्याग दें।
Next Story