धर्म-अध्यात्म

चाणक्‍य नीति अनुसार मनुष्य को दुखी बना सकती हैं ये आदतें

Khushboo Dhruw
6 Oct 2023 1:07 PM GMT
चाणक्‍य नीति अनुसार मनुष्य को दुखी बना सकती हैं ये आदतें
x
चाणक्‍य नीति: आचार्य चाणक्‍य को अर्थशास्‍त्र और नीतिशास्त्र का जनक माना जाता है। उन्होंने अपने चाणक्य नीति ग्रंथ में मानव जीवन को आसान और सफल बनाने से जुड़ी कई बातों का जिक्र किया है।
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति की कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जो उसे अमीर बनने से रोकती हैं। ऐसे में अगर आप भी इन आदतों के शिकार हैं तो इन्हें आज ही छोड़ दें।
इधर-उधर पड़े बर्तन- कई लोगों की आदत होती है कि वे रात के समय रसोई में बर्तन इधर-उधर रख देते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार यह आदत व्यक्ति को कई परेशानियों में डाल सकती है।
हिंदू धर्म में माना जाता है कि व्यक्ति की यह आदत देवी लक्ष्मी को नाराज कर सकती है, जिसके कारण व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। तो आज ही अपनी इस आदत को छोड़ दें.
महिलाओं का सम्मान करें – आचार्य चाणक्य अपने नीति शास्त्र में कहते हैं कि जो लोग महिलाओं का सम्मान नहीं करते, उनके घर में देवी लक्ष्मी कभी निवास नहीं करती हैं।
ऐसे में आज ही अपनी इस बुरी आदत को छोड़ दें। नहीं तो आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
अपशब्द न कहें – इंसान की मीठी बातें किसी को भी आकर्षित कर लेती हैं, लेकिन कुछ लोग हर समय अपशब्दों का इस्तेमाल करते हैं।
इस पर आचार्य चाणक्य कहते हैं कि व्यक्ति की यह आदत भी उसे अमीर बनने से रोकती है। इसके साथ ही अहंकार और धोखे जैसी आदतें भी इंसान को बर्बाद कर देती हैं।
Next Story