धर्म-अध्यात्म

ज्योतिष के अनुसार घर या ऑफिस में रखें इस प्रकार की हाथी की मूर्ति, जल्द मिलेगा लाभ

Renuka Sahu
18 Aug 2021 3:22 AM GMT
ज्योतिष के अनुसार घर या ऑफिस में रखें इस प्रकार की हाथी की मूर्ति, जल्द मिलेगा लाभ
x

फाइल फोटो 

वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में हाथी के जोड़े रखने के बारे में। हाथी को घर में रखना बहुत शुभ होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वास्तु शास्त्र में आज जानिए घर में हाथी के जोड़े रखने के बारे में। हाथी को घर में रखना बहुत शुभ होता है। कई पूर्वी संस्कृतियों में तो हाथी को पूजा भी जाता है। इंद्र देव की सवारी हाथी है। देवी लक्ष्मी के वाहन में से एक सफेद हाथी भी है, यानी कि हाथी की मूर्ति को घर में रखना बहुत अच्छा होता है। यह सुख-समृद्धि का प्रतीक है। साथ ही शक्ति, बुद्धि और ज्ञान का भी प्रतीक है।

घर या ऑफिस के मुख्य द्वार पर सूंड ऊपर उठाए हुए हाथी के जोड़े की प्रतिमा लगानी चाहिए। इससे परिवार में सुख-सौभाग्य बना रहता है और रिश्तों में मजबूती आती है। परिवार के सब सदस्यों के बीच सामंजस्य की स्थिति बनी रहती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वास्तु शास्त्र में ये थी चर्चा घर में हाथी के जोड़े लगाने के बारे में। उम्मीद है आप इस वास्तु टिप्स को अपनाकर अपने घर का वास्तु जरुर ठीक करेंगे।


Next Story