धर्म-अध्यात्म

झारखंड में200 वर्ष पुराना एक ‘पाकिस्तान’, पर एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता इस गांव में

Rounak Dey
18 May 2023 10:28 PM IST
झारखंड में200 वर्ष पुराना एक ‘पाकिस्तान’, पर एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता इस गांव में
x
यह हमारे पड़ोसी देश से भी पुराना है

आप इस बात पर चौंक सकते हैं परंतु यह सच है कि झारखंड में एक पाकिस्तान है। विशेष यह कि यह हमारे पड़ोसी देश से भी पुराना है। ‘पाकिस्तान’ झारखंड के एक गांव का नाम है। कहते हैं कि यह गांव कम से कम 200 वर्ष पहले बना था। रोचक बात यह भी है कि इस ‘पाकिस्तान’ में एक भी मुस्लिम परिवार नहीं रहता। इस पाकिस्तान में अधिकतर बढ़ई पेशे वाले परिवार रहते हैं।

1100 रुपए मूल्य की जन्म कुंडली मुफ्त में पाएं। अपनी जन्म तिथि अपने नाम, जन्म के समय और जन्म के स्थान के साथ हमें 96189-89025 पर व्हाट्सएप करें

यह पाकिस्तान झारखंड के देवघर जिले के सारठ प्रखंड के अंतर्गत सबेजौर पंचायत का एक टोला है। पाकिस्तान नाम के इस गांव की इसके पहले कभी चर्चा नहीं हुई। यह पाकिस्तान चर्चा में तब आया जब जिला अभियंता कार्यालय, जिला परिषद देवघर ने सारठ प्रखंड के अलग-अलग क्षेत्रों में पी.सी.सी. सड़क बनाने का टेंडर जारी किया।किया गया और उसके बाद से लोगों का ध्यान इस ओर गया। ‘पाकिस्तान’ का नाम आने के बाद से ही सोशल मीडिया पर इस पर चर्चाएं होने लगीं और गृह मंत्रालय से इसका नाम बदले जाने की मांग की जाने लगी है।

सारठ के भाजपा विधायक रणधीर सिंह ने बताया कि उनकी जानकारी में बढ़ई टोला का पाकिस्तान नाम लगभग 200 वर्षों से है। इस नाम के संबंध में उन्होंने कई बार स्थानीय लोगों से पूछा भी पर किसी ने यह स्पष्ट नहीं किया कि बढ़ई टोला का पाकिस्तान नाम आखिर क्यों पड़ा। यह मामला सामने आने के बाद से उन्होंने इस नाम को बदलने की मांग की है। उन्होंने कहा कि बढ़ई टोली का पाकिस्तान नाम आपत्तिजनक है और इसे बदलकर इसे बढ़ई टोली ही रखा जाना चाहिए क्योंकि मूल रूप से यह टोला बढ़ई परिवार के लोगों का है और यहां इसी परिवार के लोग रहते हैं।

Next Story