धर्म-अध्यात्म

13 August 2025 Panchang: आज रक्षा पंचमी, जानें शुभ समय, राहुकाल और चंद्रोदय का समय

Sarita
13 Aug 2025 6:35 AM IST
13 August 2025 Panchang: आज रक्षा पंचमी, जानें शुभ समय, राहुकाल और चंद्रोदय का समय
x
13 August 2025 Panchang: 13 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि व बुधवार का दिन है। पंचमी तिथि पूरा दिन पार कर के 14 अगस्त के तड़के 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगी। फिर शाम 4 बजकर 6 मिनट तक धृति योग बना रहेगा। साथ ही सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रेवती नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा 13 अगस्त को रक्षा पंचमी है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
13 अगस्त 2025 का पंचांग:
माह भाद्रपद
तिथि पंचमी तिथि
वार बुधवार
योग धृति योग शाम (शाम 4 बजकर 6 मिनट तक)
नक्षत्र उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र (सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक फिर रेवती नक्षत्र लग जाएगा)
अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं
पक्ष कृष्ण
चंद्रमा मीन राशि
राहुकाल का समय:
दिल्ली- दोपहर 12:26 से दोपहर 02:05 तक
मुंबई- दोपहर 12:43 से दोपहर 02:20 तक
चंडीगढ़- दोपहर 12:28 से दोपहर 02:08 तक
लखनऊ- दोपहर 12:11 से दोपहर 01:50 तक
भोपाल- दोपहर 12:25 से दोपहर 02:02 तक
कोलकाता- सुबह 11:41 से दोपहर 01:19 तक
अहमदाबाद- दोपहर 12:44 से दोपहर 02:21 तक
चेन्नई- दोपहर 12:26 से दोपहर 02:05 तक
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय:
सूर्योदय का समय- सुबह 06:19 बजे
सूर्यास्त का समय- शाम 07:08 बजे
Next Story