- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 1 August 2025: आज...
धर्म-अध्यात्म
1 August 2025: आज मासिक दुर्गाष्टमी है, शुक्रवार लक्ष्मी पूजा, रवि योग, शुभ मुहूर्त देखें, भद्रा, दिशाशूल
Sarita
1 Aug 2025 8:10 AM IST

x
1 August 2025: आज सावन का बाइसवां दिन, मासिक दुर्गाष्टमी, शुक्रवार व्रत और लक्ष्मी पूजा है. हिंदू कैलेंडर के अनुसार, आज सावन शुक्ल अष्टमी तिथि, स्वाति नक्षत्र, विष्टि करण, शुभ योग, पश्चिम का दिशाशूल और तुला राशि का चंद्रमा है. आज भद्रा सुबह में 05 बजकर 43 मिनट पर लगेगी, जो शाम तक रहेगा. इस भद्रा का वास धरती पर है, इस वजह से इसमें कोई शुभ कार्य नहीं होंगे. भद्रा में मांगलिक कार्य करने से उसमें विघ्न पैदा होते हैं. आज मासिक दुर्गाष्टमी के दिन मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं. मां दुर्गा की कृपा से कष्ट मिटते हैं, शक्ति की प्राप्ति होती है और मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. अष्टमी तिथि में रवि योग कल तड़के 03:40 ए एम से बनेगा|
आज मासिक दुर्गाष्टमी के साथ शुक्रवार व्रत भी है. इसमें शाम को माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. लक्ष्मी जी को पीली कौड़ियां, लाल फूल, कमलगट्टा, कमल के फूल, धूप, दीप, अक्षत्, सिंदूर, फल, मिठाई, खीर, बताशे आदि अर्पित करते हैं. शुक्रवार व्रत कथा, लक्ष्मी चालीसा और श्रीसूक्त का पाठ करें. अपार धन की प्राप्ति के लिए कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. शुक्रवार के दिन सफेद कपड़े पहनें और शुक्र से जुड़ी वस्तुओं जैसे दूध, चावल, शक्कर, चांदी आदि का दान करें. शुक्र दोष से मुक्ति के लिए ओपल या हीरा पहनें. पंचांग से जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त.
आज का पंचांग :
आज की तिथि- अष्टमी – पूर्ण रात्रि तक
आज का नक्षत्र- स्वाति – 03:40 ए एम, अगस्त 02 तक, विशाखा
आज का करण- विष्टि – 06:10 पी एम तक, बव – पूर्ण रात्रि तक
आज का योग- शुभ – 05:30 ए एम, अगस्त 02 तक, शुक्ल
आज का पक्ष- शुक्ल
आज का दिन- शुक्रवार
चंद्र राशि- तुला
सूर्योदय- 05:43 ए एम
सूर्यास्त- 07:12 पी एम
चन्द्रोदय- 12:32 पी एम
चन्द्रास्त- 11:28 पी एम
ये भी पढ़ें: मेष को मिलेंगी नई उपलब्धियां, वृषभ का आर्थिक पक्ष मजबूत, मिथुन पाएंगे नई जॉब! पढ़ें अगस्त मासिक राशिफल
आज के शुभ मुहूर्त और योग:
ब्रह्म मुहूर्त: 04:19 ए एम से 05:01 ए एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:00 पी एम से 12:54 पी एम
अमृत काल: 05:47 पी एम से 07:34 पी एम
विजय मुहूर्त: 02:42 पी एम से 03:36 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:07 ए एम, अगस्त 02 से 12:49 ए एम, अगस्त 02
रवि योग: 03:40 ए एम, अगस्त 02 से 05:43 ए एम, अगस्त 02
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
चर-सामान्य: 05:43 ए एम से 07:24 ए एम
लाभ-उन्नति: 07:24 ए एम से 09:05 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:05 ए एम से 10:46 ए एम
शुभ-उत्तम: 12:27 पी एम से 02:08 पी एम
चर-सामान्य: 05:31 पी एम से 07:12 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
लाभ-उन्नति: 09:50 पी एम से 11:09 पी एम
शुभ-उत्तम: 12:28 ए एम से 01:46 ए एम, अगस्त 02
अमृत-सर्वोत्तम: 01:46 ए एम से 03:05 ए एम, अगस्त 02
चर-सामान्य: 03:05 ए एम से 04:24 ए एम, अगस्त 02
आज के अशुभ समय:
राहुकाल- 10:46 ए एम से 12:27 पी एम
यमगण्ड- 03:50 पी एम से 05:31 पी एम
गुलिक काल- 07:24 ए एम से 09:05 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:24 ए एम से 09:18 ए एम, 12:54 पी एम से 01:48 पी एम
भद्रा- 05:43 ए एम से 06:10 पी एम
भद्रा का वास- धरती पर
दिशाशूल- पश्चिम
शिववास– श्मशान में.
Tagsमासिक दुर्गाष्टमीशुक्रवारलक्ष्मी पूजाMonthly DurgashtamiFridayLakshmi Pujaजनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





