राजस्थान

रास्ते में जमा गंदे पानी से ब्रजयात्री परेशान

Shantanu Roy
27 Nov 2023 9:20 AM GMT
रास्ते में जमा गंदे पानी से ब्रजयात्री परेशान
x

भरतपुर: कस्बा के धार्मिक स्थलों पर गंदगी व मुख्य रास्तों में जलभराव से देश विदेश से आने वाले ब्रज यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और ब्रज यात्री स्थानीय नगर पालिका प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को कोसते हुए नजर आते है।

कस्बा के प्रमुख मन्दिर चन्द्रमा जी व मदन मोहन जी मन्दिर के मध्य से गोविंद देव वृन्दा देवी मन्दिर को जाने वाले रास्ते में मोहल्ले का गंदा पानी रास्ते में जमा होने से यहां आने जाने वाले ब्रज यात्रियों को इस गंदे पानी से होकर निकलने को मजबूर होना पड़ रहा है। कई ब्रज यात्री इस गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो रहे है। साथ ही प्रातः साढे पांच बजे चन्द्रमा जी मन्दिर के मंगला दर्शन करने आने व यहां से जाने वाले स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्षो से इस रास्ते में पानी जमा होने की जानकारी नगर पालिका व जनप्रतिनिधियों को होने के बाबजूद भी इस पानी निकासी का स्थाई उपाय नही किया गया है। इस रास्ते पर वर्षो पहले जलदाय विभाग के द्वारा पानी की पाइप लाइन गंदे पानी निकासी को नाले में से होकर डालने से नाली अवरूद्ध हो गई है। जिससे मौहल्ले का गंदा पानी रास्ते में जमा हुआ रहता है।

Next Story