राजनीति
जिला खनिज न्यास निधि से संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान बना बदलाव की मिसाल
Shantanu Roy
2 March 2026 11:50 PM IST

x
Nav Sankalp Educational Institute, run by the District Mineral Trust Fund, has become an example of change.
Jashpur. जशपुर। संसाधनों के समुचित और पारदर्शी उपयोग से समाज में व्यापक परिवर्तन की मजबूत नींव रखी जा सकती है। इसका उत्कृष्ट उदाहरण जशपुर का नव संकल्प शिक्षण संस्थान है, जिसकी उपलब्धियों को हाल ही में आर्थिक एवं सांख्यिकी संचालनालय छत्तीसगढ़ द्वारा जारी आर्थिक सर्वेक्षण वर्ष 2025-26 में प्रमुखता से स्थान दिया गया है। आर्थिक सर्वेक्षण के पृष्ठ क्रमांक 189 में उल्लेख किया गया है कि खनिज विभाग अंतर्गत संचालित जिला खनिज न्यास निधि के माध्यम से जिला प्रशासन जशपुर द्वारा संचालित नव संकल्प शिक्षण संस्थान, दुर्गम एवं जनजातीय क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं को निःशुल्क भोजन एवं छात्रावास की सुविधा उपलब्ध करा रहा है। इस पहल का सकारात्मक परिणाम यह रहा कि जिले की 50 छात्राओं का चयन नगर सैनिक के पद हेतु हुआ।
रक्षाबंधन के दिन जारी हुए इस परिणाम को स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते हुए छात्राओं को बधाई दी थी। उल्लेखनीय है कि इस संस्थान की आधारशिला भी वर्तमान मुख्यमंत्री साय ने अपने संसदीय कार्यकाल के दौरान रखी थी। वर्तमान में यह संस्थान कलेक्टर रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार के मार्गदर्शन में संचालित हो रहा है। जनजातीय बहुल जशपुर जिले में यह संस्थान शिक्षा और मार्गदर्शन के माध्यम से एक सकारात्मक क्रांति का सूत्रपात कर रहा है। संस्थान के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में 65 छात्र चयनित होकर सेवाएं दे रहे हैं। इसके अतिरिक्त शिक्षक भर्ती, आर्मी, सहायक प्राध्यापक एवं विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भी संस्थान के विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत और समर्पण से सफलता अर्जित की है। नव संकल्प शिक्षण संस्थान आज जशपुर जैसे दूरस्थ और जनजातीय क्षेत्र में प्रतिभाओं को अवसर प्रदान कर उन्हें बेहतर भविष्य की दिशा में अग्रसर कर रहा है। यह संस्थान न केवल शिक्षा, बल्कि आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का भी सशक्त केंद्र बनकर उभर रहा है।
गरियाबंद। आगामी होली पर्व को देखते हुए गरियाबंद पुलिस ने जिले भर में व्यापक सुरक्षा और शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए फ्लैग मार्च निकाला। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज के दिशा-निर्देश एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित की गई।
फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करना और हुड़दंगियों व असमाजिक तत्वों को कड़ा संदेश देना बताया गया। पुलिस ने जिला मुख्यालय गरियाबंद के अलावा राजिम, फिंगेश्वर, छुरा, पाण्डुका, मैनपुर और देवभोग जैसे संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च कर मुख्य मार्गों और घनी आबादी वाले क्षेत्रों में निगरानी रखी।
इस दौरान हेल्प लाइन टीम को विशेष तैनाती दी गई। मोटर सायकल पर तैनात ये टीमें विशेष रूप से शराब पीकर वाहन चलाने, तेज रफ्तार बाइक चलाने, जबरन रंग लगाने और महिलाओं से दुर्व्यवहार करने वालों पर पैनी नजर रख रही हैं। थाना क्षेत्रों में पेट्रोलिंग टीम के साथ-साथ चौक-चौराहों पर फिक्स प्वाइंट ड्यूटी भी की गई, जिससे संभावित खतरे और अप्रिय घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
सुरक्षा व्यवस्था के तहत जिले के सभी थानों से चार पहिया वाहनों में पेट्रोलिंग की गई और संवेदनशील क्षेत्रों में सतत निगरानी रखी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि होली पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
गरियाबंद पुलिस कप्तान ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे होली का पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की सूचना तत्काल नजदीकी थाने या पुलिस कंट्रोल रूम को दें। उन्होंने कहा, “गरियाबंद पुलिस आपकी सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर है। सुरक्षित रहें और खुशहाल होली मनाएं।”
अतिरिक्त सुरक्षा के लिए पुलिस ने हेल्पलाइन नंबर 94791-91071 भी जारी किया है, जहां नागरिक किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दे सकते हैं।
इस कार्रवाई के माध्यम से पुलिस ने न केवल असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी स्थापित की, बल्कि आम नागरिकों को भी निर्भय होकर होली का पर्व मनाने का संदेश दिया। पुलिस बल ने सुनिश्चित किया कि शहर और ग्रामीण क्षेत्र में शांति, सौहार्द और कानून व्यवस्था पूरी तरह से बनी रहे।
फ्लैग मार्च एवं पेट्रोलिंग अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने नागरिकों से सहयोग और सतर्कता बनाए रखने की भी अपील की। सभी गतिविधियों में पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख रही और अभियान की सफलता को लेकर प्रशासन संतुष्ट है।
Tagsछत्तीसगढ़ न्यूज हिंदीछत्तीसगढ़ न्यूजछत्तीसगढ़ की खबरछत्तीसगढ़ लेटेस्ट न्यूजछत्तीसगढ़ न्यूज अपडेटछत्तीसगढ़ हिंदी न्यूज टुडेछत्तीसगढ़ हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज छत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ हिंदी खबरछत्तीसगढ़ समाचार लाइवChhattisgarh News HindiChhattisgarh NewsNews of ChhattisgarhChhattisgarh Latest NewsChhattisgarh News UpdateChhattisgarh Hindi News TodayChhattisgarh HindiNews Hindi News ChhattisgarhChhattisgarh Hindi NewsChhattisgarh News Liveजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





