राजनीति
घोड़े की सवारी फिर शपथ ग्रहण, नगर पालिका अध्यक्ष चर्चा में
Nil dhankar
8 March 2025 4:16 PM IST

x
छग
रायपुर। भनपुर में नगर पालिका चुनाव में जीत के बाद आज नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने शपथ लिया. शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारी जोरों शोरों से की गई थी. समारोह में नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे ने स्पेशल एंट्री की, जिसे देखकर मौजूद लोग भी हैरान रह गए.
दरअसल, नगर पालिका अभनपुर में आज शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए नवनिर्वाचित अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे सिर पर पगड़ी पहनकर बग्गी में सवार होकर शपथ लेने के लिए पहुंचे. जानकारी के मुताबिक, नवनिर्वाचित नपा अध्यक्ष उत्रसेन गहिरवारे पहले हाथी से एंट्री लेने की तैयारी में थे. लेकिन किसी कारणवश हाथी अभनपुर तक नहीं लाया जा सका. जिसके बाद उत्रसेन गहिरवारे को बग्गी से ही संतोष करना पड़ा.
Next Story





