राजनीति

DELHI : पीएम के साथ 71 मंत्रियों ने भी ली शपथ 30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल

Tekendra
10 Jun 2024 10:30 AM GMT
DELHI :  पीएम के साथ 71 मंत्रियों ने भी ली शपथ  30 कैबिनेट, 5 स्वतंत्र प्रभार और 36 राज्य मंत्री शामिल
x
नई दिल्ली new Delhi ; मोदी सरकार 3.0 में कुल 72 मंत्रियों ने शपथ ली। केंद्रीय कैबिनेट की नई टीम में 30 कैबिनेट मंत्री, 5 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 36 राज्य मंत्री शामिल हैं। इनमें ओबीसी obc समुदाय से 27 मंत्री, एससी से 10, वहीं 5 मंत्री एसटी से हैं, जबकि 5 मंत्री अल्पसंख्यक समुदाय से हैं।
पीएम मोदी के बाद राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी jp नड्डा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ
ooth
ली। इसके बाद एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान, निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। इसके बाद निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर, हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहरलाल खट्टर ने शपथ ली। इसके बाद जेडीएस के सांसद और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी, पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान, बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम मांझी, जेडीयू के पूर्व अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ​​लल्लन सिंह, असम के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनो
वाल, वीरेंद्र कुमार, टीडीपी नेता और सांसद किंजरापु राम मोहन नायडू, प्रह्लाद जोशी, जुएल ओराम, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव, ज्योतिरादित्य सिंधिया, भूपेंद्र यादव ने कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। इसी प्रकार गजेंद्र सिंह शेखावत, अन्नपूर्णा देवी, किरेन रीजीजू, हरदीप सिंह पुरी, मनसुख मांडविया, जी किशन रेड्डी और बीजेपी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की। वहीं, 5 सांसदों राव इंद्रजीत सिंह, जितेंद्र सिंह, अर्जुन राम मेघवाल, शिवसेना नेता प्रतापराव जाधव और रालोद नेता जयंत चौधरी ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। इसके अलावा जितिन प्रसाद, श्रीपद येसो नाइक, पंकज चौधरी, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पेम्मासानी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंडी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, रवनीत सिंह बिट्टू, सतीश दुबे, संजय सेठ, दुर्गा दास उइके, रक्षा खडसे और सुकांत मजूमदार सहित 36 सांसदों ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।

खबरों से जुड़े रहने के लिए जनता से रिश्ता पर |

Next Story