अन्य

जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता

Khushboo Dhruw
2 April 2024 3:33 AM GMT
जापान में भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 6.1 की तीव्रता
x
जापान : में एक बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। दरअसल भूकंप आने के चलते एक बार फिर इसे लेकर लोगों में दहशत देखि गई है। जानकारी के अनुसार जापान के इवाते और आओमोरी प्रांत में यह झटके महसूस किए गए है। भूकंप के झटके मंगलवार 2 मार्च महसूस किए गए जानकारी के अनुसार रिएक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 मापी गई है। वहीं इसे लेकर जापान के मौसम विज्ञान ने अभी तक सुनामी का अलर्ट जारी नहीं किया है।
मंगलवार 2 मार्च को आए भूकंप का केंद्र इवाते प्रांत का उत्तरी तटीय हिस्सा था। जानकारी में सामने आया की जापान जापान में आए भूकंप का सेंटर इवाते प्रांत का उत्तरी तटीय हिस्सा था। दरअसल जापानी मीडिया के अनुसार, अभी तक जापान में आए इस भूकंप से नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है। वहीं इसे लेकर मौसम विभाग की और से भी सुनामी को लेकर या किसी अन्य प्रकृति आपदा को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है, जिसके चलते लोग राहत की सांस ले रहे हैं।
एक जनवरी को भी आया था भूकंप:
दरअसल आपको जानकारी दे दें कि इस साल की शुरुआत यानी 1 जनवरी 2024 को भी जापान में भूकंप आया था। जिसकी तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 7.5 मापी गई थी। आपको बता दें इस भूकंप ने जापान के तट को 800 फीट से ज्यादा खिसका दिया हैं। वहीं भूकंप के चलते कई द्वीप समंदर में थोड़ा ऊपर उठ गए हैं। जिससे समंदर जापान के तट से थोड़ा दूर चला गया है।
इसलिए आता है जापान में भूकंप:
हालांकि आपको जानकर हैरानी होगी की जापान में भूकंप का आना अब आम बात हो गई है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जापान रिंग ऑफ फायर के अंदर बसा है। जानकारी के अनुसार दुनिया के ज्यादातर भूकंप और सूनामी इसी रिंग ऑफ फायर के अंदर आते हैं। जिसके चलते इसमें यूरेशियन प्लेट (यूरोप+एशियन प्लेट), इंडो-ऑस्ट्रेलियन प्लेट, उत्तरी अमेरिकन प्लेट और दक्षिणी अमेरिकन प्लेटों में हलचल होने के चलते ये एक दूसरे से टकराती हैं। जिसके कारण यहां भूकंप पैदा होता है। इसीलिए जापान को भोगौलिक क्रियाओं के चलते भूकंप के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है।
Next Story