अन्य

पर्वतारोही कामी शेरपा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 30वीं बार की माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई

Apurva Srivastav
22 May 2024 3:29 AM GMT
पर्वतारोही कामी शेरपा ने तोड़ा अपना ही रिकॉर्ड, 30वीं बार की माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई
x
काठमांडू : कहते हैं कि अगर हौसले बुलंद हों तो इंसान सब कुछ कर सकता है। इसका प्रमाण हैं नेपाल के 'एवरेस्ट मैन' के नाम से मशहूर कामी रीता शेरपा। एवरेस्ट मैन कामी रीता शेरपा ने आज एक बार फिर से आज सुबह रिकॉर्ड 30वीं बार माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई की है। इसकी जानकारी नेपाल सरकार के अधिकारी ने दी है।
54 वर्षीय शेरपा ने पिछले वसंत ऋतु में 8848.86 मीटर ऊंची सबसे ऊंची चोटी पर एक सप्ताह के भीतर दो बार चढ़ाई की थी जो उनकी 28वीं एवरेस्ट की चढ़ाई थी। कामी रीता, सागरमाथा की सबसे ऊँची चोटी (माउंट एवरेस्ट) के चढ़ाई के 71 साल लंबे इतिहास में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी पर सबसे अधिक बार चढ़ने का रिकॉर्ड बनाने वाले पर्वतारोही हैं।
बता दें कि माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई का मौसम अभी शुरू हुआ है, जिससे उम्मीद है कि आने वाले हफ्तों में सैकड़ों पर्वतारोही दुनिया की सबसे ऊँची चोटी को फतह करने की तैयारी में है।
30वीं बार की माउंट एवरेस्ट को फतह
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई करना किसी भी पर्वतारोही का सपना होता है। कामी रीता दुनिया के ऐसे पहले पर्वतारोही है जिन्होंने इस शिखर पर सर्वाधिक बार चढ़ाई की है। उन्होंने पहली बार 1994 में दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह किया था। उसके बाद लगभग हर साल वह इस पर सफल चढ़ाई करते रहे हैं।
पिछले हफ्ते, उन्होंने एवरेस्ट बेस कैंप से इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके कहा था कि वह "दुनिया के शीर्ष पर" 29वीं चढ़ाई करने के लिए वापस आ गए हैं।
400 पर्वतारोहण परमिट हुए हैं जारी
नेपाल सरकार ने इस वर्ष अप्रैल से जून तक चलने वाले वसंत ऋतु के लिए पर्वतारोहियों को लगभग 400 पर्वतारोहण परमिट जारी किए हैं। लगभग सभी पर्वतारोहियों के साथ एक स्थानीय गाइड भी होता है जिसका मतलब है कि लगभग 800 लोगों के चढ़ाई करने की उम्मीद है।
पिछले साल 600 से अधिक लोग शिखर पर पहुंचे थे लेकिन यह सबसे घातक चढ़ाई में से एक था जहां पहाड़ पर 18 लोगों की मौत हो गयी थी।
लखपा शेरपा (Lhakpa Sherpa) माउंट एवरेस्ट पर अब तक की सबसे अधिक बार चढ़ाई करने वाली महिला हैं। साल 2022 में उन्होंने विश्व-रिकॉर्ड के साथ 10वीं चढ़ाई की थी।
Next Story