
रायपुर। जादूगर ओपी शर्मा जूनियर आज प्रेस क्लब में रूबरू कार्यक्रम में उपस्थित हुए। इस अवसर पर प्रेस क्लब अध्यक्ष मोहन तिवारी, महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू, कोषाध्यक्ष दिनेश यदु और संयुक्त सचिव भूपेश जांगड़े व निवेदिता साहू ने उनका स्वागत किया।
साथ ही वरिष्ठ पत्रकारों में प्रदीप दुबे, ब्रजेश चौबे, संदीप पुराणिक, ज़ाकिर घुरसेना, पंकज चौहान, राम साहू आदि ने जादूगर ओपी शर्मा जूनियर को पुष्प गुच्छ देकर सम्मान किया। इस अवसर पर पत्रकार साथी उपस्थित थे। जादूगर ओपी शर्मा जूनियर ने कहा कि जादू को सिर्फ मनोरंजन के रूप में लेना चाहिए और इंज्वॉय करना चाहिए़। यदि इसको अंधविश्वास में नहीं पड़ने से सिर्फ ठगे जाएंगे।उन्होंने यह भी कहा कि हमारे पास कोई दैविक शक्ति नहीं है बल्कि ये सिर्फ कला है। प्रेस क्लब में उन्होंने जादू से मोमबत्ती को जलाकर दिखाया।





