अन्य
जम्मू-कश्मीर: युवक ने चिनाब नदी में कूदकर दी जान, पाकिस्तान में मिला शव
jantaserishta.com
14 July 2024 5:10 PM IST

x
जम्मू: जम्मू जिले के अखनूर इलाके में एक युवक ने चिनाब नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। युवक का शव पाकिस्तान में बरामद किया गया है। मृतक के परिवार ने शव को वापस लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप करने की मांग की है।
अधिकारियों ने बताया कि हर्ष नागोत्रा 11 जून को लापता हो गया था। उसकी बाइक अखनूर में चिनाब नदी के तट पर मिली थी। परिवार ने संबंधित पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शुरुआती जांच से पता चला कि युवक ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी।
लापता होने से पहले हर्ष नागोत्रा ने एक ऑनलाइन गेमिंग ऐप के जरिए 80 हजार रुपये गंवा दिए थे। नागोत्रा की मौत की जानकारी परिवार को एक पाकिस्तानी अधिकारी के व्हाट्सएप मैसेज से मिली।
अधिकारियों ने कहा, "युवक के पिता सुभाष ने बताया कि उन्हें एक पाकिस्तानी अधिकारी से व्हाट्सएप मैसेज मिला था। अधिकारी ने मैसेज में बताया कि युवक का शव 13 जून को पाकिस्तानी पंजाब के सियालकोट इलाके में एक नहर से बरामद किया गया।"
अधिकारियों के मुताबिक, "युवक के परिजनों ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और गृह मंत्रालय को पत्र लिखा है। परिवार ने प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप करने और युवक के शव को अंतिम संस्कार के लिए भारत वापस लाने की अपील की है।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





